SSC JE Final Result 2026 Declared: अगर आपने SSC जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए अप्लाई किया था तो आपके लिए बड़ी खबर है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने आखिरकार फाइनल रिजल्ट निकाल दिया है. काफी समय से कैंडिडेट्स इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे और अब वो घड़ी आ गई है. इस भर्ती में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल तीनों ब्रांच के जूनियर इंजीनियर पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी और अब पूरा सिलेक्शन प्रोसेस पूरा हो चुका है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा.
SSC JE Final Result 2026 इन स्टेप्स से करें चेक
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. होम पेज पर "Result" वाले सेक्शन पर क्लिक करें.
- वहां "SSC JE Final Result 2026" वाला लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
- अब एक PDF फाइल ओपन होगी, उसमें अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- Ctrl+F दबाकर आप सीधे अपना रोल नंबर टाइप करके भी चेक कर सकते हैं.
- रिजल्ट में नाम मिलने पर उसका स्क्रीनशॉट या PDF डाउनलोड करके सेव कर लें, आगे काम आएगा.
SSC JE Final Result 2026 Check Here PDF
इस भर्ती की शुरुआत जून 2025 में हुई थी, जब ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे. आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2025 रखी गई थी. इसके बाद नवंबर-दिसंबर 2025 में टियर 1 की परीक्षा हुई. टियर 1 का रिजल्ट मार्च 2026 में आया और उसके बाद अप्रैल 2026 में टियर 2 की परीक्षा आयोजित हुई. लंबे इंतजार के बाद अब 9 जुलाई 2026 को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.
कौन बना टॉपर?
| रैंक | रोल नंबर | नाम (कैंडिडेट) |
| 1 | 225140018937 | अनमोल शर्मा |
| 2 | 225140001615 | आशीष सिंह |
| 3 | 225140009161 | देवांशु उपाध्याय |
| 4 | 325140010040 | स्वप्निल उपाध्याय |
| 5 | 225140009546 | आर्यन सिंह |
| 6 | 825140021907 | गंडिकोटा लक्ष्मी बालाजी |
| 7 | 225140024384 | राजा बाबू |
| 8 | 225140015573 | देवेश गैरी |
| 9 | 325140025203 | दिव्यांशु कुमार |
| 10 | 325140053419 | दिलीप |
इस बार की सबसे बड़ी बात ये है कि अनमोल शर्मा ने पूरी परीक्षा में टॉप किया है और उन्हें ऑल इंडिया रैंक 1 मिली है. उनके पिता का नाम पुष्पेंद्र शर्मा और माता का नाम रेखा शर्मा है. दूसरे नंबर पर आशीष सिंह रहे जिनके पिता राकेश सिंह हैं, और तीसरे नंबर पर देवांशु उपाध्याय ने जगह बनाई. टॉप 10 में स्वप्निल उपाध्याय, आर्यन सिंह, गंडिकोटा लक्ष्मी बालाजी, राजा बाबू, देवेश गैरी, दिव्यांशु कुमार और दिलीप जैसे नाम शामिल हैं. कुल मिलाकर इस भर्ती में 1731 कैंडिडेट्स को सफलता मिली है.
ये भी पढ़ें: Google Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, BTech कंप्यूटर साइंस में 82 लाख का हाईएस्ट पैकेज
