SSC CPO SI Result 2025 जारी, 48 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स हुए क्वालिफाई

SSC CPO SI Result 2026: SSC ने सब-इंस्पेक्टर (CPO SI) भर्ती परीक्षा 2025 के पेपर-1 का रिजल्ट जारी किया है. 48 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स इस परीक्षा में सेलेक्ट हुए हैं.

SSC CPO SI Result 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर (CPO SI) भर्ती परीक्षा 2025 के पेपर-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3073 पदों को भरा जाएगा. परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अब अपना रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. 48 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स का हुआ है सेलेक्शन.

कैसे चेक करें SSC CPO SI रिजल्ट 2026?

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिए गए ‘Result’ या ‘Candidates Corner’ सेक्शन में क्लिक करें
  • यहां “SSC CPO 2025 Paper-I Result” के लिंक पर जाएं
  • स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक करें
  • भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें

Ssc की ऑफिशियल वेबसाइट का स्क्रीनशॉर्ट

9-12 दिसंबर तक हुई थी परीक्षा

SSC CPO SI पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 के बीच किया गया था. इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से कुल 48,615 अभ्यर्थियों ने अगला चरण यानी PET/PST (फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट/फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट) के लिए क्वालीफाई किया है. अब ये सभी उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले फेज में शामिल होंगे.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी, जबकि रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 16 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई थी. निर्धारित समय सीमा के भीतर लाखों कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था. अब पेपर-1 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही कैंडिडेट्स को आगे की प्रक्रिया का इंतजार है.

क्या है आगे का प्रोसेस?

पेपर-1 में सफल होने वाला कैंडिडेट्स को अब PET/PST के लिए बुलाया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि आगे की तारीखों और जरूरी निर्देशों की जानकारी समय पर मिल सके.

यह भी पढ़ें- UP PCS Final Result 2024: रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने पहले ही प्रयास में हासिल की AIR 2, अब UPSC है लक्ष्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >