SSC CGL Tier 1 परीक्षा की आंसर की जारी, ऑनलाइन दर्ज करें Objection

SSC CGL Answer Key Objection: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2025 के लिए आंसर की जारी कर दी है. कैंडिडेट्स इस पर आपत्ति कर सकते हैं. आपत्ति करने के लिए वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. इस प्रोसेस के बाद फाइनल रिजल्ट (Final Result) जारी किया जाएगा.

SSC CGL Answer Key Objection: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2025 के लिए आंसर की जारी कर दी है. आंसर की चेक करने के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. कैंडिडेट्स इस आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकते हैं. कैंडिडेट्स द्वारा किए गए आपत्ति पर विचार किया जाएगा और फिर फाइनल रिजल्ट (SSC CGL Tier 1 Final Result) जारी किया जाएगा. 

SSC CGL Tier 1 परीक्षा की आंसर पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा केवल ऑनलाइन है. साथ ही केवल फैक्ट बेस्ड ऑब्जेक्शन को स्वीकार किया जाएगा. ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए नीचे  बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें. आंसर की जारी होने के 3-7 दिनों बाद तक ऑब्जेक्शन कर सकते हैं.

SSC CGL Answer Key Objection: कैसे दर्ज करें आपत्ति? 

SSC CGL Tier 1 परीक्षा की आंसर पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा केवल ऑनलाइन है. साथ ही केवल फैक्ट बेस्ड ऑब्जेक्शन को स्वीकार किया जाएगा. 

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. 
  • यहां होमपेज पर “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB डालकर क्लिक करें. 
  • अब वो सवाल को सेलेक्ट करें, जिस पर आपको आपत्ति दर्ज करना है. 
  • अपने आपत्ति के साथ प्रूफ भी जमा करें. 
  • आपत्ति दर्ज करने के बाद शुल्क जमा कर दें. 
  • कंफर्मेशन पेज को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें. 

SSC CGL Tier 1 Exam: 4 शिफ्ट में हुई थी परीक्षा 

SSC CGL टियर 1 परीक्षा 4 शिफ्ट में 12 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 तक कराई गई थी.

  • 9-10 बजे- पहली शिफ्ट की परीक्षा 
  • 11.45- 12.45- दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 
  • 2.30- 3.30 – तीसरे शिफ्ट की परीक्षा 
  • 5.15-6.15 – चौथी शिफ्ट की परीक्षा 

इस परीक्षा के जरिए भारत सरकार के विभिन्न विभाग में ग्रुप बी और सी के करीब 14582 पदों पर नियुक्ति होगी. 

यह भी पढ़ें- OPSC OCS प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी हुआ आंसर की, इस डेट तक करें Objection

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >