RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: पिछले साल कितना था साइंस स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत? रिजल्ट आने से पहले देखें

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: पिछले साल 22 मई को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था. रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से 12वीं कक्षा की परीक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट जारी करेंगे. ऐसे में जानते हैं कि पिछले साल साइंस का पासिंग प्रतिशत क्या रहा.

12वीं राजस्थान बोर्ड साइंस स्ट्रीम पासिंग प्रतिशत 2025

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 22 मई 2025 को जारी किया गया था. तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट साथ ही जारी किया गया था. पिछले साल साइंस का रिजल्ट 94.43 प्रतिशत था. इनमें से छात्रों का पास प्रतिशत 98.07 और छात्राओं का पास प्रतिशत 99.02 रहा.

कैटेगरीपास प्रतिशत
कुल प्रतिशत94.43%
छात्र98.07%
छात्राएं99.02%

कैसे देखें RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट?

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा.
यहां अपना रोल नंबर डालें.
अब Submit बटन पर क्लिक करें.
कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.

10वीं का रिजल्ट हो चुका है जारी

इस बार राजस्थान बोर्ड रिकॉर्ड बनाते हुए रिजल्ट काफी पहले जारी कर रहा है. जल्दी अकैडमिक सत्र शुरू करने के उद्देश्य से राजस्थान शिक्षा बोर्ड की ओर से जल्दी रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया गया. आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होगा. इससे पहले 10वीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी किया जा चुका है. 10वीं परीक्षा में कुल 94.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. वहीं अब देखना है कि 12वीं का रिजल्ट कैसा रहता है.

यह भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट चेक करने के 5 आसान स्टेप्स, यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >