RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साइंस स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत 96.23 प्रतिशत रहा.
जिला कलेक्टर उदयपुर के कार्यालय पहुंचकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया. रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं.
कैसे देखें RBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा.
- यहां अपना रोल नंबर डालें.
- अब Submit बटन पर क्लिक करें.
- कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2 मई 2025 को जारी किया गया था. लेकिन इस साल रिजल्ट बहुत जल्दी जारी कर दिया गया है. रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. SMS के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है.
SMS के जरिए कैसे चेक करें 12वीं साइंस स्ट्रीम का राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप अपने साधारण कीपैड वाले फोन से भी सिर्फ एक SMS भेजकर अपना रिजल्ट हासिल कर सकते हैं. इसके लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं. अपने फोन के मैसेजिंग ऐप में जाकर RJ12S/A/C <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें और उसे 5676750 या 56263 पर भेज दें. कुछ ही सेकंड में एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें- RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी, 96.23% हुए पास
