राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट घोषित, 93.64% स्टूडेंट्स हुए पास

RBSE 12th Commerce Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट जारी हो गया है. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जानें क्या रहा कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत.

RBSE 12th Commerce Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने आज 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है. एग्जाम रिजल्ट के साथ-साथ बोर्ड ने इस साल के पास प्रतिशत (Passing Percentage) का डेटा भी जारी कर दिया हैं. कॉमर्स स्ट्रीम में स्टूडेंट्स ने शानदार परफॉर्म किया है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं. 

इस साल का कुल पास प्रतिशत

राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में इस साल लड़कों का रिजल्ट लड़कियों से थोड़ा बेहतर रहा है. कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 30,798 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 30,580 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. इस साल कॉमर्स का कुल पास प्रतिशत 93.64% रहा.

लड़कों का पास प्रतिशत 94.04% दर्ज किया गया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 92.82% रहा. अगर फर्स्ट डिवीजन की बात करें तो 20,666 छात्रों में से 13,976 लड़के फर्स्ट डिवीजन से पास हुए. वहीं 9,914 लड़कियों में से 8,096 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं.

RBSE 12th Commerce Result 2026 OUT:

विवरण (Description)कुल (Total)लड़के (Boys)लड़कियां (Girls)
कुल पंजीकरण (Registered)30,798
परीक्षा में शामिल (Appeared)30,58020,6669,914
कुल पास प्रतिशत (Pass %)93.64%94.04%92.82%
प्रथम श्रेणी (First Division)22,07213,9768,096

RBSE 12th Commerce Result 2026 OUT: कैसे चेक करें रिजल्ट? 

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Senior Secondary Commerce 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना रोल नंबर रजिस्टर करके सबमिट बटन पर क्लिक करें. 
  • अब स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा. 
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें. 

पिछले साल का पासिंग प्रतिशत 

राजस्थान बोर्ड 12वीं क्लास  के सभी स्ट्रीम के रिजल्ट पिछले साल  एक साथ जारी किए गए थे. जिसमें कॉर्मस का रिजल्ट 99.07 प्रतिशत था. पिछले साल कुल 8,93,616 छात्रों ने राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से RBSE 12वीं कॉमर्स में 28,250 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम में कंगना कोसनानी को 99.20% मार्क्स मिले थे. 

यह भी पढ़ें: RBSE 12th Commerce Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट जारी, यहां से डायरेक्ट करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >