Rajasthan RPSC PGT Result 2026: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर (PGT) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार अपने एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
RPSC PGT वैकेंसी डिटेल्स
RPSC की इस भर्ती के जरिए कुल 3225 स्कूल लेक्चरर (PGT) पदों को भरा जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2025 से शुरू हुए थे और 12 सितंबर 2025 तक फॉर्म भरे गए थे. भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 मई से 11 जून 2026 के बीच किया गया था. अब आयोग ने 7 अगस्त 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया है.
ये भी पढ़ें: UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 3 लड़कियां, देखें लिस्ट
Rajasthan RPSC PGT Result 2026: ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Results या School Lecturer (PGT) Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपने विषय का रिजल्ट PDF खोलें.
- PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
हिंदी विषय में 710 पद
इस भर्ती में हिंदी विषय के लिए कुल 710 पद निर्धारित किए गए थे. आयोग ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 1202 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है. यानी उपलब्ध पदों की तुलना में अधिक अभ्यर्थियों को अगली प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. अब इन उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा.
इस वैकेंसी में कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां होंगी. इस भर्ती में हिंदी विषय के लिए 710, अंग्रेजी के लिए 307, संस्कृत के लिए 70, राजस्थानी के लिए 6, पंजाबी के लिए 6, उर्दू के लिए 140, इतिहास के लिए 170 और पॉलिटिकल साइंस के लिए 350 पद निर्धारित किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: KVS, NVS और EMRS टियर-2 रिजल्ट अगस्त में होगा जारी, CBSE ने दी अपडेट
