Rajasthan Board 12th Result 2026: झुंझुनू की बेटियां आगे, सीकर को छोड़ा पीछे, देखें पासिंग प्रतिशत में अंतर

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. खास बात यह रही कि झुंझुनू जिले की लड़कियों ने पास प्रतिशत के मामले में सीकर जैसे शिक्षा हब को भी पीछे छोड़ दिया.

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. खास बात यह रही कि झुंझुनू जिले की लड़कियों ने पास प्रतिशत के मामले में सीकर जैसे शिक्षा हब को भी पीछे छोड़ दिया.

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 के आंकड़ों के अनुसार, झुंझुनू में लड़कियों का पास प्रतिशत करीब 99.38% रहा, जबकि सीकर में यह आंकड़ा 99.30% दर्ज किया गया. दोनों जिलों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, लेकिन मामूली अंतर से झुंझुनू की बेटियां आगे निकल गईं. सीकर को लंबे समय से कोचिंग और शिक्षा के क्षेत्र में आगे माना जाता है.

तीनों स्ट्रीम में लड़कियां रहीं आगे

राज्यभर में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर देखने को मिला है. तीनों स्ट्रीम में लड़िकयों ने बेहतर परफॉर्म किया है. बता दें, RBSE ने 12वीं कक्षा के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ 31 मार्च को सुबह 10:00 बजे जारी किया है.

रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर योजना बना रहे हैं. विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि छात्र अपनी रुचि के अनुसार विषय और कोर्स का चयन करें, ताकि भविष्य में बेहतर अवसर मिल सकें.

ऐसे चेक करें Rajasthan Board 12th Result 2026

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर ‘12th Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें

यह भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट के बाद स्क्रूटिनी का मिलेगा मौका, ऐसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >