राजस्थान बोर्ड 12वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा कब होगी? यहा देखें

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे स्टूडेंट्स जो एक या दो पेपर में पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का ऑप्शन है.

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा में पास नहीं कर पाएं हैं, वे कंपार्टमेंट की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.

राजस्थान बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया. वहीं, आज 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. ऐसे में जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट्स में फेल हो गए या जिनके नंबर कम आए हैं, उनके लिए बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा की सुविधा है. हालांकि, अभी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन तारीख संबंधित कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है. लेकिन जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है.

स्क्रूटनी के लिए कर सकते हैं आवेदन 

रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले छात्रों को अपने अंक अच्छी तरह चेक करने चाहिए. अगर किसी को लगता है कि उनकी कॉपी में नंबर जोड़ने में गलती हुई है या अपेक्षा से कम अंक दिए गए हैं, तो वे स्क्रूटनी (री-चेकिंग) के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा? 

अगर स्क्रूटनी के बाद भी छात्र पास नहीं हो पाते हैं, तो उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा का ऑप्शन होता है. यह परीक्षा आमतौर पर जुलाई या अगस्त में आयोजित की जाती है. इसमें शामिल होकर छात्र फेल हुए विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं.

कंपार्टमेंट के लिए लगती है कोई फीस? 

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एक तय फीस लगती है. आमतौर पर 250-300 रुपये की फीस लगती है. 

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले अपने स्कूल से संपर्क करें या बोर्ड की ऑफिशियस वेबसाइट पर जाएं
  • वहां सप्लीमेंट्री/कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ा नोटिफिकेशन देखें
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी जानकारी दर्ज करें
  • निर्धारित फीस जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

कैसे देखें 12वीं राजस्थान बोर्ड रिजल्ट? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा.
  • यहां अपना रोल नंबर डालें.
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें.
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.

यह भी पढ़ें- RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE Updates: थोड़ी देर में आएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले पाएं मार्कशीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >