जल्द आने वाला है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. परीक्षा खत्म होने के बाद से लाखों स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट (RBSE 10th Result 2026) का इंतजार कर रहे हैं और अब यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है.

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और उनके परिवार नतीजे का इंतजार कर रहे हैं. अब कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और बोर्ड जल्द ही नतीजे घोषित कर सकता है.

इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं फरवरी के महीने में आयोजित की गई थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों की जांच का काम शुरू कर दिया गया था. बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक मूल्यांकन का काम तेजी से किया गया है ताकि रिजल्ट समय पर जारी किया जा सके.

Rajasthan Board 10th Result 2026: इन स्टेप्स से करें चेक

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे “Class 10 Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया पेज खुलेगा, जहां अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरनी होगी.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकालकर रख सकते हैं.

इन वेबसाइट्स पर पाएं मार्कशीट

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
  • education.rajasthan.gov.in

रिजल्ट जारी होने के बाद इन वेबसाइट्स पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से साइट कुछ समय के लिए धीमी भी हो सकती है. ऐसे में छात्रों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

रीचेकिंग या स्क्रूटनी का मौका

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंकों के आधार पर आगे की पढ़ाई की योजना बनाते हैं. 10वीं के बाद ही छात्रों को 11वीं में विषय चुनना होता है, जैसे साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स. इसलिए यह रिजल्ट काफी अहम माना जाता है. अगर किसी छात्र को अपने नंबरों को लेकर संदेह हो तो वह रीचेकिंग या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है.

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड में Grace Marks कैसे मिलते हैं? जानें पूरा फॉर्मूला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >