राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का करना होगा इंतजार, ये है RBSE का लेटेस्ट प्लान

Rajasthan Board 10th Result 2026 Date and Time: राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल के छात्रों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से रिजल्ट को लेकर प्लान में कुछ बदलाव किए गए हैं. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 21 मार्च 2026 को नहीं जारी होगा.

Rajasthan Board 10th Result 2026 Date and Time: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट पर पहले अपडेट था कि 20 या 21 मार्च 2026 को हाईस्कूल का रिजल्ट जारी हो जाएगा. हालांकि, रिजल्ट (Rajasthan Board 10th Result 2026) जारी होने में देरी हो सकती है. दरअसल, राज्य में ऑफिशियल छुट्टियां चल रही हैं. 21 मार्च 2026 शनिवार को ईद और फिर 22 मार्च को रविवार की छुट्टी है. ऐसे में रिजल्ट की घोषणा 23 मार्च या उसके बाद की जा सकती है.

Rajasthan Board 10वीं में 10 लाख से ज्यादा छात्र

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कक्षा 10वीं की कॉपियां चेक हो चुकी हैं. फाइनल रिजल्ट तैयार किया जा रहा है. बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी को शुरू हुई थी और 28 फरवरी 2026 को खत्म हुई थीं.

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 10,68,078 छात्र शामिल हुए हैं. कॉपियों की चेकिंग के लिए 30,915 शिक्षकों की तैनाती की गई थी. कॉपी चेकिंग के बाद रिजल्ट अपलोड करने का काम किया जा रहा है. रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट के लिए RBSE के ऑफिशियल X हैंडल- @Rajasthanboard को फॉलो करें. रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक किया जा सकता है.

Rajasthan Board 10th Result 2026 ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Rajasthan Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें.

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के करीब 50 से 60 दिन के अंदर जारी किया जाता है. 2025 में अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को हुई थी और रिजल्ट 28 मई 2025 को आया था, यानी करीब 55 दिन लगे थे. वहीं, 2024 में अंतिम परीक्षा 30 मार्च को खत्म हुई थी और रिजल्ट 29 मई 2024 को जारी हुआ था.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं से पहले आएगा 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >