PSEB Class 8th Result 2025 OUT: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

PSEB Class 8th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. पंजाब कक्षा 8 की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपना स्कोरकार्ड पीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा.

PSEB Class 8th Result 2025: पंजाब बोर्ड 8वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पीएसईबी 8वीं रिजल्ट 2025 (Punjab Board 8th Result 2025) की घोषणा कर दी है. पंजाब कक्षा 8 की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपना स्कोरकार्ड पीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. फिलहाल छात्र छात्राएं आज सिर्फ अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) कक्षा 8वीं का स्कोरकार्ड कल शनिवार 5 अप्रैल को जारी होगा. स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट कल से डाउनलोड कर सकेंगे. पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रिजल्ट लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा.

PSEB Class 8th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • ऑनलाइन मार्क्स चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
  • अब News Updates पर जाना होगा.
  • इस पर Check Result 2025 पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन विंडो पर, मांगी गई जानकारी प्रदान करें।
  • सबमिट करें और रिजल्ट चेक करें।

Punjab Board में मिलेगा रीचेकिंग का मौका

इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू हुई और 7 मार्च, 2025 तक जारी थी. पिछले साल पीएसईबी कक्षा 8वीं के रिजल्ट 30 अप्रैल को घोषित किए गए थे. बता दें कि पंजाब बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं.

पंजाब बोर्ड 8वीं में जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके पास पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का विकल्प होता है. उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करने के लिए 1,000 रुपये (प्रति शीट) की फीस निर्धारित है. इसके अतिरिक्त छात्र 500 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देकर अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को देखने का विकल्प चुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar DSP Salary: बिहार में 12वीं के बाद कैसे बनते हैं डीएसपी, जानें कितनी होती है इन-हैंड सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >