नवोदय विद्यालय कक्षा 9 एडमिशन का रिजल्ट जारी, cbseit.in पर करें चेक

NVS Class 9 Result 2026: नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. नवोदय विद्यालय संगठन (NVS) की तरफ से कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbseit.in पर चेक कर सकते हैं.

NVS Class 9 Result 2026: नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आ गई है. Navodaya Vidyalaya Samiti यानी NVS ने Class 9 Admission Entrance Exam 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbseit.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें NVS Class 9 Result 2026

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseit.in पर जाएं.
  • होमपेज पर NVS Class 9 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना जरूरी विवरण जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि या मांगी गई अन्य जानकारी भरें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • रिजल्ट को ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

NVS Class 9 Result 2026 for Navodaya Vidyalaya Admission Check Here

महत्वपूर्ण तारीखों की बात करें तो ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी. आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2025 थी, जिसे बाद में बढ़ाया भी गया था. प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी. वहीं एडमिट कार्ड 6 जनवरी 2026 को जारी किया गया था. अब 28 अप्रैल 2026 को रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

653 सीटों पर एडमिशन

NVS Class 9 Admission 2026 के तहत कुल 653 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा. ऐसे में जिन छात्रों का चयन होगा, उन्हें आगे की एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इस बार भी हजारों छात्रों ने कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए परीक्षा दी थी.

यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग-मेडिकल के अलावा ये 5 हाई-ग्रोथ कोर्स बना सकते हैं करियर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >