MP Board Result 2026: 5वीं और 8वीं के नतीजे जल्द, ऐसे करें सबसे पहले चेक

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं का रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है. ऐसे में स्टूडेंट्स को तैयार रहना चाहिए और ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए, ताकि रिजल्ट आते ही तुरंत चेक किया जा सके.

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड के 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है. MP Board द्वारा आज ही कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे ऑनलाइन वेबसाइट की मदद से देख सकते हैं.

कब आएगा रिजल्ट?

एमपी बोर्ड रिजल्ट तैयार करने के आखिरी स्टेज में. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट जारी कर सकता है.

कहां देखें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर अपने अंक चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, कुछ अन्य सरकारी पोर्टल्स पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जा सकता है.

कैसे चेक करें MP Board 5वीं-8वीं रिजल्ट?

स्टूडेंट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर 5वीं या 8वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर या आईडी दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट करा लें.

रिजल्ट में कौन-कौन सी डिटेल्स होगी?

रिजल्ट में स्टूडेंट्स का नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट के अनुसार अंक, फुल मार्क्स और पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारी दी जाएगी.

जरूरी सलाह

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना देरी के चेक कर सकें. स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही रिजल्ट देखें.

यह भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में कोटा फैक्ट्री हुआ फेल, सिर्फ इतने प्रतिशत छात्र हुए पास 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >