मोबाइल पर चेक करें MP Board 10वीं का रिजल्ट, जानें सबसे आसान तरीका

MP Board 10th Result 2026 on Phone: एमपी बोर्ड 10वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे ज्यादा सवाल यही रहता है कि मोबाइल से रिजल्ट कैसे चेक करें. आज के समय में रिजल्ट देखना बहुत आसान हो गया है. छात्र घर बैठे अपने मोबाइल से ही कुछ मिनट में अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

MP Board 10th Result 2026 on Mobile: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हर साल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं का रिजल्ट जारी करता है. रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर विजिट करते हैं, इसलिए कई बार साइट स्लो भी हो सकती है. ऐसे में छात्र वेबसाइट, SMS और DigiLocker जैसे कई तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप आसानी से मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. नीचे हम आपको तीनों तरीकों से रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं.

वेबसाइट से ऐसे चेक करें MP Board 10वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले MP Board की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर MP Board 10th Result 2026 का लिंक दिखाई देगा.
  • इस लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंट भी ले सकते हैं.

SMS से भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट

अगर रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो जाए या इंटरनेट ठीक से काम न करे तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलें और एक नया मैसेज टाइप करें. मैसेज में टाइप करें- MPBSE10 <स्पेस> रोल नंबर इसके बाद इस मैसेज को 56263 पर भेज दें. कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर SMS के जरिए रिजल्ट की जानकारी आ जाएगी.

DigiLocker से डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें.
  • ऐप खोलकर अपने मोबाइल नंबर से साइन इन करें.
  • अब Education सेक्शन में जाएं.
  • MP Board का विकल्प चुनें.
  • अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • इसके बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.

MP Board 10th Result 2026 On Digilocker Register Here

रिजल्ट चेक करते समय छात्रों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि वेबसाइट खुलते ही तुरंत रिजल्ट देख सकें.

यह भी पढ़ें: आने वाला है MP Board 10वीं का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >