MBSE HSSLC Result 2024 Declared: मिजोरम बोर्ड 12वीं परिणाम चेक करने के स्टेप्स

MBSE HSSLC mizoram 12th Result 2024: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) ने 21 मई को बहुप्रतीक्षित मिजोरम एमबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 जारी कर दिया.

By Shaurya Punj | May 21, 2024 12:27 PM

MBSE HSSLC Result 2024: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने आधिकारिक तौर पर एमबीएसई एचएसएसएलसी परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है. कक्षा 12वीं के विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के परिणाम 21 मई को दोपहर 12 बजे घोषित होने वाले थे. परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉगिन करना होगा. छात्रों के लिए एमबीएसई एचएसएसएलसी परिणाम 2024 की जांच करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट – mbse.edu.in पर उपलब्ध हैं.

मिजोरम बोर्ड कक्षा 12 एचएसएसएलसी परिणाम 2024 आज ऑनलाइन घोषित किया गया. छात्रों के लिए मिजोरम बोर्ड 12वीं के नतीजे देखने का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. स्ट्रीम के अनुसार परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स का पालन करें

Jharkhand JAC 8th Result 2024 जल्द, ऐसे कर सकेंगे चेक

Mizoram HSSLC 12th Result 2024 आज होगा अनाउंस, ऐसे चेक करें मार्क्स

MSBSHSE Maharashtra HSC 12th Result 2024 आज होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर बनाएं रखें नजर 

MBSE HSSLC Result 2024 How to check: मिजोरम बोर्ड 12वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक

मिजोरम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
एचएसएसएलसी परिणाम लिंक में रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें
स्ट्रीम वार परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे
आगे के संदर्भ के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें

MBSE HSSLC Result 2024: जानें कब आयोजित हुई थी परीक्षा

मिजोरम में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 28 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गईं. अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को एमबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.

Next Article

Exit mobile version