KVS बाल वाटिका एडमिशन का रिजल्ट कल होगा जारी, क्लास 1 के लिए इस दिन आएगी लिस्ट

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका एडमिशन के लिए रिजल्ट की घोषणा कल यानी 8 अप्रैल 2026 को होगी. वहीं, कक्षा 1 के लिए लिस्ट प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की डेट भी सामने आ गई है. ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर रिजल्ट और लिस्ट चेक कर सकेंगे.

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले अभिभावकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. KVS Admission Result 2026 के तहत बाल वाटिका एडमिशन का रिजल्ट 8 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा. इसके साथ ही कक्षा 1 में एडमिशन के लिए प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी. रिजल्ट और लिस्ट केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी की जाएगी.

इस साल केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 तक चली थी. जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया है, वे अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होते ही अभिभावक ऑनलाइन अलॉटमेंट लिस्ट में अपने बच्चे का नाम चेक कर सकेंगे.

KVS Admission Result 2026: ऐसे करें चेक

  • अभिभावक सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर KVS Admission Result 2026 या Bal Vatika Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब संबंधित क्लास की अलॉटमेंट लिस्ट का लिंक ओपन करें.
  • लिस्ट में अपने बच्चे का नाम और आवेदन नंबर चेक करें.
  • जरूरत हो तो लिस्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट भी रख सकते हैं.

KVS Admission का पूरा शेड्यूल चेक करें

एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र – उम्र साबित करने के लिए जरूरी होता है.
  • निवास प्रमाण पत्र (Address Proof) – यह दिखाने के लिए कि आप किस इलाके में रहते हैं.
  • जाति प्रमाण पत्र – अगर बच्चा SC, ST या OBC कैटेगरी से है तो यह जरूरी होगा.
  • PWD प्रमाण पत्र – अगर बच्चा दिव्यांग श्रेणी में आता है तो यह दस्तावेज देना होगा.
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो – हाल की खींची हुई फोटो जमा करनी होगी.
  • माता-पिता का पहचान पत्र – जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि.
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) – अगर बच्चा पहले किसी दूसरे स्कूल में पढ़ रहा था.

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि एडमिशन के समय किसी परेशानी से बचने के लिए ये सभी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रख लें. अगर स्कूल की तरफ से कोई और दस्तावेज मांगा जाएगा तो उसकी जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाती है.

यह भी पढ़ें: यूपी पॉलिटेक्निक में एडमिशन जारी, मई में होगी प्रवेश परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >