DigiLocker पर मिलेगी झारखंड बोर्ड 12वीं की मार्कशीट, यहां करें रजिस्ट्रेशन

Jharkhand Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल कई तरीकों से 12वीं का रिजल्ट चेक करने का विकल्प देता है. झारखंड बोर्ड 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker पर भी चेक कर सकते हैं.

Jharkhand Board 12th Result 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC कभी भी 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. इस बार छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए कई आसान विकल्प दिए गए हैं. खास बात यह है कि अब आप अपनी मार्कशीट DigiLocker ऐप पर भी आसानी से देख सकते हैं.

DigiLocker भी बना आसान ऑप्शन

पहले छात्रों को सिर्फ वेबसाइट पर जाकर ही रिजल्ट (Jharkhand Board 12th Result 2026) चेक करना पड़ता था, लेकिन अब DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है. इससे फायदा यह है कि वेबसाइट स्लो होने या क्रैश होने की परेशानी से बचा जा सकता है. DigiLocker पर रिजल्ट और मार्कशीट दोनों डिजिटल फॉर्म में मिल जाती हैं, जिसे आप कभी भी और कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं.

Jharkhand Board 12th Result डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर JAC 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन करने के लिए अपनी जरूरी डिटेल्स जैसे मोबाइल नंबर या आधार से जुड़ी जानकारी भरें.
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

DigiLocker के अलावा UMANG ऐप भी रिजल्ट देखने का एक अच्छा विकल्प है. इस ऐप पर लॉगिन करके छात्र आसानी से अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा थर्ड पार्टी वेबसाइट indiaresults.com पर रजिस्ट्रेशन करके पहले से रिजल्ट की तैयारी कर सकते हैं.

वेबसाइट से भी ऐसे देखें रिजल्ट

  • अगर आप ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट देखना चाहते हैं तो jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JAC 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें: CBSE की वेबसाइट देखिए, जानिए क्या इस हफ्ते आएगा 12वीं का रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >