जूनियर इंजीनियर भर्ती का रिजल्ट जारी, iocl.com पर करें चेक

IOCL JE Result 2025 OUT: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 381 पदों पर भर्तियां होंगी. इस भर्ती का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- iocl.com पर जाना होगा.

IOCL JE Result 2025 OUT: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL में जूनियर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. IOCL JE Result 2025 जारी कर दिया गया है. जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, अब वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर चेक कर सकते हैं. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह राहत भरी खबर है.

IOCL की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 381 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. जूनियर इंजीनियर के पद तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए शानदार मौका माने जाते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर 2025 को शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 28 सितंबर 2025 तक का समय दिया गया था. इसके बाद 31 अक्टूबर 2025 को परीक्षा का आयोजन किया गया था.

IOCL JE Result 2025 ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं.
  • होम पेज पर Careers या Latest Notifications सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब IOCL JE Result 2025 OUT से जुड़ा लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

IOCL JE Result 2025 Direct Link Check Here

IOCL जूनियर इंजीनियर की सैलरी

जूनियर इंजीनियर पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी दी जाएगी. IOCL JE पद के लिए सैलरी 30,000 रुपये से लेकर 1,20,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है. इसके अलावा कंपनी की तरफ से कई तरह के भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं. सरकारी क्षेत्र की यह नौकरी न केवल आर्थिक रूप से सुरक्षित है बल्कि इसमें करियर ग्रोथ के भी अच्छे मौके होते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार के परिवहन विभाग में नौकरी पाने का मौका, टाइपिंग आती है तो तुरंत करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >