Indian Army Agniveer Result 2025: भारतीय सेना अग्निवीर CEE रिजल्ट का है इंतजार? यहां देखें अपडेट

Indian Army Agniveer Result 2025 Date: भारतीय सेना की ओर से आयोजित अग्निवीर सीईई परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 13 भाषाओं में हुई इस परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है. रिजल्ट आते ही कहां और कैसे चेक करना है ये देखें-

Indian Army Agniveer Result 2025 Date: भारतीय सेना की ओर से जल्द ही आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का सीईई रिजल्ट जारी किया जाएगा. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने ये परीक्षा दी थी, वे बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. कैंडिडेट्स रिजल्ट जारी होने के साथ ही इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. 

Indian Army Agniveer Exam 2025: कब हुई थी परीक्षा? 

इंडियन आर्मी (Indian Army) अग्निवीर भर्ती परीक्षा 10 जुलाई 2025 को खत्म हुई थी. सीईई परीक्षा कुल 13 भाषाओं में हुई थी. परीक्षा ऑनलाइन हुई थी प्रश्न MCQ टाइप के आए थे. परीक्षा की अवधि 3 घंटे की थी और कुल प्रश्नों की संख्या 150 थी.  

भारतीय सेना में इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया अलग-अलग होती है. इसमें मुख्य रूप से लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं.

Indian Army Agniveer Vacancy: इन पदों पर होगी भर्ती 

भारतीय सेना में भर्ती के लिए विभिन्न पद होते हैं जिनमें जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वूमेन पुलिस, हवलदार एजुकेशन, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर, जेसीओ कैटरिंग और जेसीओ रिलिजियस टीचर शामिल हैं.

Indian Army Agniveer Exam: 13 भाषाओं में हुई थी परीक्षा 

  • अंग्रेजी 
  • हिंदी 
  • मलयालम 
  • कन्नड़
  • तमिल
  • तेलुगु
  • पंजाबी
  • उड़िया 
  • बंगाली 
  • उर्दू
  • गुजराती 
  • मराठी
  • असमिया  

रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता है, joinindianarmy.nic.in 

Indian Army Agniveer Result Steps To Check: ऐसे देखें रिजल्ट 

  • सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • यहां होम पेज पर इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा सीईई रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • इसके बाद लॉगिन करें
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगी 
  • अपना नाम खोजें 
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें 

यह भी पढ़ें- इस राज्य के पास है सबसे ज्यादा IIT, देखें आपके State का क्या है हाल 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >