ICSI CS Result 2025: CS Executive और Professional प्रोग्राम का रिजल्ट आज, ऐसे कर सकेंगे चेक

ICSI CS Result 2025: ICSI आज 25 अगस्त को CS प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम जून 2025 का रिजल्ट जारी करेगा. उम्मीदवार icsi.edu पर जाकर अपने 17 अंकों के रजिस्ट्रेशन नंबर से परिणाम देख सकते हैं. प्रोफेशनल का रिजल्ट 11 बजे और एग्जीक्यूटिव का 2 बजे आएगा.

ICSI CS Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) आज, 25 अगस्त 2025 को कंपनी सेक्रेटरी (CS) जून सेशन की प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षाओं के परिणाम जारी करेगा. जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर ऑनलाइन देख सकेंगे.

कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

आईसीएसआई द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा, जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का परिणाम दोपहर 2 बजे जारी होगा. दोनों ही कार्यक्रमों के नतीजों के साथ विषयवार अंक (Subject-wise Marks Breakup) भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने 17 अंकों वाले रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी.

विशेष बात यह है कि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए ई-रिजल्ट कम मार्क्स स्टेटमेंट केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा. इसकी कोई फिजिकल कॉपी भेजी नहीं जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘CS June 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने 17 अंकों के रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट और मार्क्स स्टेटमेंट दिखेगा.
  • भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव कर लें.

यह भी पढ़ें: Success Story: “तुम Google के लायक नहीं हो”- इंटरव्यू में मजाक उड़ाने वालों को लड़की ने Google में नौकरी पाकर दिया करारा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >