GATE Result 2026: जल्द जारी हो सकता है गेट रिजल्ट, ऐसे चेक करें

GATE Result 2026: फरवरी में हुई गेट परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद इसे रोल नंबर से देख सकते हैं.

GATE Result 2026: अगर आपने भी गेट परीक्षा दी है तो आपके लिए काम की खबर है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी (IIT G) जल्द ही ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. सभी कैंडिडेट्स gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

GATE Result 2026: कैसे देखें गेट रिजल्ट?

  • आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें

स्कोरकार्ड में दी जाएगी ये जानकारी

GATE 2026 के स्कोरकार्ड में कैंडिडेट को मिले अंक, 1000 में से GATE स्कोर, क्वालिफाइंग मार्क्स और ऑल इंडिया रैंक (AIR) जैसी जानकारी दर्ज होगी.

GATE Exam: कब हुई थी परीक्षा?

7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को परीक्षा हुई थी. वहीं अब रिजल्ट जारी किया जाएगा. ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, गेट स्कोर रिजल्ट जारी होने के 3 साल तक वैलिड रहेगा. जो कैंडिडेट इस परीक्षा को पास करेंगे, वे इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और अन्य विषयों में मास्टर और डॉक्टोरल प्रोग्राम में एडमिशन ले सकेंगे. इसके अलावा उन्हें पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSU) में नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं.

मार्क्स और स्कोर की गिनती कैसे होगी?

कैंडिडेट द्वारा प्राप्त रॉ मार्क्स के आधार पर GATE स्कोर की गिनती की जाएगी. जिन पेपरों की परीक्षा एक ही सेशन में हुई है, उनमें रॉ मार्क्स ही स्कोर के लिए उपयोग किए जाएंगे. वहीं जिन पेपरों की परीक्षा कई सत्रों में आयोजित हुई है, उनमें अलग-अलग सेशन के रॉ मार्क्स को नॉर्मलाइज्ड मार्क्स में बदला जाएगा. इसके बाद इन्हीं अंकों के आधार पर GATE स्कोर तय किया जाएगा.

अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रद्द होगा रिजल्ट

GATE 2026 के नियमों के अनुसार यदि कोई कैंडिडेट परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाया जाता है या परीक्षा के आचार-संहिता का उल्लंघन करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी. ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है, चाहे उम्मीदवार को परीक्षा पूरी करने की अनुमति दी गई हो या नहीं.

यह भी पढ़ें- स्टाइपेंड छिपाया तो लगेगा जुर्माना, NMC ने किया 7 मेडिकल कॉलेज को अलर्ट 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >