GATE 2026 Answer Key: Indian Institute of Technology Guwahati ने GATE 2026 की प्रोविजनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. साथ ही अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं.
इन डिटेल की मदद से डाउनलोड करें आंसर की
उम्मीदवार अपनी एनरोलमेंट आईडी/ईमेल और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर मास्टर प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. इससे वे अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं.
कब जारी होगा रिजल्ट?
आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा. सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी और उसके आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा.
गेट स्कोर से MTech में मिलता है एडमिशन
GATE का स्कोर तीन वर्ष तक मान्य रहता है और इसके जरिए उम्मीदवार MTech, PhD में प्रवेश के साथ-साथ कई पीएसयू में नौकरी के अवसर भी पा सकते हैं.
कैसे डाउनलोड करें गेट आंसर की?
- GATE 2026 Answer Key कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट खोलें
- सबसे पहले GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- Login करें, Login सेक्शन में अपनी Enrollment ID / Email और Password भरकर लॉगिन करें.
- Response Sheet / Answer Key सेक्शन चुनें.
- लॉगिन करने के बाद Response Sheet / Question Paper / Answer Key वाला ऑप्शन खोजें और उस पर क्लिक करें.
यह भी पढ़ें- जेईई मेन फॉर्म में इस डेट से कर सकेंगे करेक्शन, इन स्टेप्स को करें फॉलो
