CUET UG Result 2025 OUT soon: खत्म होने वाला है 13 लाख छात्रों का इंतजार, सीयूईटी रिजल्ट cuet.nic.nic.in पर

CUET UG Result 2025 OUT soon: टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा. रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nic.nic.in पर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

CUET UG Result 2025 OUT soon: केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. लाखों परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अब उन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है.

रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.nic.nic.in पर जाकर देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपनी एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी. जैसे ही रिजल्ट आउट होगा, एनटीए इसकी जानकारी आधिकारिक नोटिस के जरिए साझा करेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.

CUET UG Result 2025: इन स्टेप्स से करें चेक

  • सबसे पहले अपने ब्राउजर में cuet.nic.nic.in वेबसाइट ओपन करें.
  • होमपेज पर दिए गए “CUET UG 2025 Result” लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सिक्योरिटी के लिए मांगा गया कैप्चा कोड सही तरीके से भरें.
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें

CUET UG Counselling: काउंसलिंग की प्रक्रिया

CUET UG का परिणाम घोषित होने के बाद ही सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. कई केंद्रीय विश्वविद्यालय CUET स्कोर के आधार पर ही अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश देते हैं. अभ्यर्थियों को अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा.

हर यूनिवर्सिटी का अलग-अलग कटऑफ रहता है, इसलिए उम्मीदवारों को एडमिशन प्रक्रिया की शर्तें ध्यान से पढ़नी चाहिए. काउंसलिंग के दौरान डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सीट अलॉटमेंट और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

ये भी पढ़ें: IIT और IIM जैसे बड़े संस्थान भी एंटी-रैगिंग नियमों में फेल, UGC ने दी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >