CSIR UGC NET Result Out: सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CSIR UGC NET Result Out: अगर आप भी सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हुए हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. CSIR UGC NET का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

CSIR UGC NET Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वॉइंट CSIR UGC NET दिसंबर सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. अगर आप भी परीक्षा में शामिल हुए थे तो अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट के साथ स्कोरकार्ड भी जारी किया गया है.

18 दिसंबर को हुई थी परीक्षा

CSIR UGC NET परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को देशभर के कई शहरों में दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को JRF (Junior Research Fellowship), असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD एडमिशन के लिए पात्रता मिलती है.

CSIR NET से क्या मिलता है?

  • JRF फेलोशिप
  • असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता
  • PhD में एडमिशन का मौका

CSIR UGC NET Result Steps To Download: कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर Public Notice में देखें.
  • CSIR UGC NET December Result/Scorecard लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां अपना रिजल्ट देखें और इसे डाउनलोड करें.
  • इस पीडीएफ का प्रिंटआउट निकाल लें.

कितने उम्मीदवार हुए शामिल?

इस परीक्षा के लिए करीब 2.12 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से लगभग 1.54 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं अब रिजल्ट आ गया है. 1,25,748 फीमेल स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था, जिसमें से 93,193 परीक्षा में शामिल हुए थे. वहीं 86,801 मेल स्टूडेंट्स ने अप्ला किया था, जिसमें से 60,886 परीक्षा में शामिल हुए थे. 

यह भी पढ़ें- स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जारी किया MTS परीक्षा के लिए सिटी स्लिप, ऐसे डाउनलोड करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >