CGPSC PCS Final Result: छत्तीसगढ़ पीसीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, पहले पांच टॉपर में सिर्फ एक लड़की

CGPSC PCS Final Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने PCS परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में देवेश प्रसाद साहू ने बाजी मारी है. कुल 237 कैंडिडेट्स अंतिम रूप से चुने गए हैं. रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

CGPSC PCS Final Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने बीते रोज राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. पीसीएस की इश भर्ती के जरिए कुल 246 पदों पर नियुक्ति होगी. वहीं जारी रिजल्ट के  अनुसार, 237 कैंडिडेट्स अंतिम रूप से चुने गए हैं. CGPSC ने पोस्ट वाइज चयन लिस्ट और वेटिंग लिस्ट दोनों जारी कर दी है. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.  इस परीक्षा में देवेश प्रसाद साहू ने AIR 1 के साथ टॉप किया है. वहीं पहले पांच टॉपर में सिर्फ एक ही लड़की है.

CGPSC PCS Final Result Toppers: देखें पहले पांच टॉपर के नाम 

इस परीक्षा में कुल 237 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए हैं. यहां देखें पहले पांच टॉपर के नाम- 

  • देवेश प्रसाद साहू 
  • स्वप्निल वर्मा 
  • यशवंत कुमार देवांगन 
  • पोलेश्वर साहू 
  • सुष्मिता टोंड्रे

पिछले 10 सालों में सबसे खराब प्रदर्शन

टॉपर देवेश को 1500 में से 773.5 (51.5 प्रतिशत) अंक मिले हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले 10 सालों में ये सबसे कम है. पिछले वर्ष के टॉपर ने 800 से अधिक अंक प्राप्त किए थे. 

डिप्टी कलेक्टर के लिए किनका हुआ सेलेक्शन? 

  • देवेश प्रसाद साहू- ओबीसी 
  • स्वप्निल वर्मा- ओबीसी 
  • यशवंत कुमार देवांगन- ओबीसी 
  • पोलश्वर साहू- ओबीसी 
  • सुष्मिता टोंड्रे- एससी
  • चंचल पैंकरा- एसटी 
  • मयंक सिंह मंडावी- एसटी 

CGPSC PCS Final Result Steps to Check: कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले CGPS की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं.
  • यहां होम पेज पर रिजल्ट वाले सेक्शन में किल्क करें.
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां सभी रिजल्ट्स के लिंक दिखेंगे.
  • इसमें से सबसे ऊपर CGBSE CG का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और नाम खोजें.
  • रिजल्ट वाले पीडीएफ को डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें- CGBSE CG Board Datesheet 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं डेटशीट जारी, 9 बजे शुरू होगी परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >