CBSE Board Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. अब कुछ ही दिनों में रिजल्ट जारी हो सकता है. कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा भी आप अपना रिजल्ट अन्य वेबसाइट और ऑफलाइन भी देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किन वेबसाइट पर देख सकेंगे.
CBSE Board Result 2026: इन वेबसाइट से चेक करें रिजल्ट
CBSE बोर्ड अपना रिजल्ट ऑनलाइन जारी करता है. स्टूडेंट्स नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं:
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
- results.gov.in
रोल नंबर से ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर CBSE 10th Result या CBSE 12th Result के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- बाद में इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.
मोबाइल से भी देख सकते हैं रिजल्ट
आजकल ज्यादातर स्टूडेंट्स मोबाइल का यूज करते हैं, इसलिए CBSE ने मोबाइल यूजर्स के लिए भी सुविधा दी है. आप अपने फोन के ब्राउजर से वेबसाइट खोलकर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा SMS और कुछ मोबाइल ऐप्स के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है.
डिजिलॉकर से मार्कशीट कैसे पाएं?
सीबीएसई (CBSE Board Result 2026) रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध कराता है. इसके लिए आप DigiLocker ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- DigiLocker में लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद Education या Results सेक्शन में जाएं.
- वहां आपको CBSE Result का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य जरूरी डिटेल भरें.
- सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: UP Board Result 2026: रिजल्ट में हो सकती है देरी, आज पूरा होगा कॉपी जांचने का काम
