CBSE Board Result 2025 Date: 10वीं 12वीं का रिजल्ट कहां चेक करें? ये हैं वेबसाइट्स

CBSE Board Result 2025 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब कम हो गया है. ऐसे में सीबीएसई बोर्ड की किसी भी समय अब रिजल्ट की घोषणा कर सकता है.

CBSE Board Result 2025 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. भारतीय सेना द्वारा चलाए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब कम हो गया है. दोनों देशों ने सीजफायर की घोषणा कर दी है. ऐसे में ऐसे में सीबीएसई बोर्ड की किसी भी समय रिजल्ट जारी कर सकता है.

CBSE Board Result 2025 Date: पहले जारी होगी डेट

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. बता दें कि बोर्ड की तरफ से पहले रिजल्ट की तारीख घोषित की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कल यानी 12 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है. सीबीएसई बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तारीखों की घोषणा जल्द होने वाली है. बता दें कि रिजल्ट की तारीख CBSE Board के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @cbseindia29 पर जारी होगी.

CBSE Board 10th 12th Result 2025 LIVE Updates: Click Here

CBSE Board 10th 12th Result Websites: इन वेबसाइट्स पर पाएं रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है. सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट नीचे बताए वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं-

results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाएंगे. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर छात्र अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

42 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

सीबीएसई बोर्ड से सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी एग्जाम में भाग लेने वाले 42 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. छात्रों के साथ ही उनके माता-पिता को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि पिछले वर्ष सीबीएसई की ओर से 10वीं कक्षा का रिजल्ट 12 मई को और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था.

ये भी पढ़ें: ICAI CA Exam Schedule 2025: आईसीएआई सीए परीक्षा की नई तारीखें घोषित, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >