आने वाला है CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इन 5 वेबसाइट पर मिलेगी मार्कशीट

CBSE Board 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से 12वीं का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है. CBSE Board का रिजल्ट 5 वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

CBSE Board 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे अपना एडमिट कार्ड और रोल नंबर पहले से तैयार रखें. इस बार भी छात्र कई वेबसाइट और ऐप की मदद से अपना रिजल्ट (CBSE Board 12th Result 2026) आसानी से देख सकेंगे. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है.

इन प्लेटफॉर्म पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • cbseresults.nic.in
  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • digilocker.gov.in
  • UMANG App

वेबसाइट पर ऐसे चेक करें CBSE Board 12th Result 2026

  • सबसे पहले cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in वेबसाइट खोलें.
  • होम पेज पर CBSE Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें.

DigiLocker और UMANG App से भी मिलेगा रिजल्ट

अगर वेबसाइट स्लो चल रही हो तो छात्र DigiLocker और UMANG App का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. DigiLocker पर छात्रों को डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी. इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा.

DigiLocker की वेबसाइट या ऐप पर CBSE सेक्शन में जाकर 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी. UMANG App पर भी छात्र मोबाइल के जरिए आसानी से रिजल्ट देख पाएंगे. इससे छात्रों को साइबर कैफे या दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पिछले 6 वर्षों का पास प्रतिशत

सालपास प्रतिशत
202588.39%
202487.98%
202387.33%
202292.71%
202199.37%
202088.78%

पिछले कुछ सालों के रिजल्ट आंकड़ों पर नजर डालें तो CBSE 12वीं का रिजल्ट लगातार अच्छा रहा है. साल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान रिजल्ट सबसे ज्यादा 99.37% रहा था. वहीं उसके बाद रिजल्ट प्रतिशत सामान्य स्तर पर वापस आया. साल 2025 में कुल 88.39% छात्र पास हुए थे, जो पिछले सालों की तुलना में थोड़ा बेहतर रहा.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर पाएं मार्कशीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >