CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही आ सकता है. इस बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में करीब 18.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. ऐसे में इन सभी स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. आइए, जानते हैं कि CBSE Board 12th रिजल्ट कब तक जारी हो सकता है और इसे कैसे देखें.
रोल नंबर से कैसे चेक करें CBSE Board 12th Result?
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं
- CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना Roll Number, School Number और Admit Card ID दर्ज करें
- Submit पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें
DigiLocker से ऐसे चेक करें रिजल्ट
- अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें या digilocker.gov.in पर जाएं
- अगर अकाउंट नहीं है, तो Sign Up करें (आधार/मोबाइल नंबर से)
- लॉगिन करने के बाद Education सेक्शन में जाएं
- Central Board of Secondary Education (CBSE) को सेलेक्ट करें
- Class XII Marksheet 2026 पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल भरें
- आपका डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा
- इसे डाउनलोड या सेव कर सकते हैं
कब जारी होगा CBSE Board 12th रिजल्ट?
सीबीएसई बोर्ड इस बार अन्य वर्षों के मुकाबले पहले रिजल्ट जारी कर रहा है. 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी पहले जारी किया गया. ऐसे में उम्मीद है कि 12वीं का रिजल्ट भी जल्द जारी हो सकता है. CBSE Board 12th Result इस महीने के अंतिम सप्ताह तक आ सकता है.
कहां जारी होगा रिजल्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जारी किया जाएगा. इसके अलावा cbse.gov.in और डिजिलॉकर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
परीक्षा कब हुई थी?
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 2026 में फरवरी से अप्रैल के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों को जांचने का काम किया गया. वहीं अब रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- आज आएगा असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, एक क्लिक में पाएं मार्कशीट
