CBSE Board 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने से पहले ही अपना अकाउंट तैयार कर सकते हैं. DigiLocker रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन देता है. इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- digilocker.gov.in पर जाना होगा. इसके अलावा वेबसाइट cbseservices.digilocker.gov.in पर जाना होगा.
DigiLocker पर ऐसे चेक करें CBSE Board 10th Result 2026
- DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in या ऐप खोलें.
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
- इसके बाद CBSE Result/Marksheet सेक्शन पर जाएं.
- अब अगले पेज पर अपनी कक्षा चुनें.
- रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्मतिथि दर्ज करें.
- सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
- इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
रिजल्ट आने से पहले छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और DigiLocker लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें. कई बार रिजल्ट के समय सर्वर स्लो होने की वजह से परेशानी होती है, इसलिए DigiLocker और UMANG दोनों विकल्प तैयार रखना बेहतर रहेगा. साथ ही मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद उसमें नाम, रोल नंबर और अंक जैसी जानकारी ध्यान से जांच लें.
DigiLocker ने दी जानकारी
UMANG पर रिजल्ट चेक करने का तरीका
- UMANG ऐप डाउनलोड करें या umang.gov.in पर जाएं.
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
- अब “CBSE Board” सर्च करें.
- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
- मार्कशीट डाउनलोड कर लें.
CBSE ने साफ कर दिया है कि 10वीं के छात्रों को पहले बोर्ड एग्जाम के बाद तुरंत पासिंग सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा. शुरुआत में केवल मार्कशीट जारी की जाएगी और वही DigiLocker पर उपलब्ध होगी. पासिंग सर्टिफिकेट बाद में दूसरे बोर्ड एग्जाम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: कल आएगा MP Board का रिजल्ट, जानें पिछले साल के टॉपर्स के नाम
