CAT Result 2025: दिल की धड़कनें बढ़ीं! जानिए CAT रिजल्ट कब होगा जारी

CAT Result 2025: 30 नवंबर 2025 को CAT परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए IIM कोझिकोड जल्द रिजल्ट घोषित करने वाला है. वहीं, CAT 2025 की आंसर की 17 दिसंबर 2025 को जारी कर दी गई है. आइए, जानते हैं कि रिजल्ट कब और कहां जारी होगी.

CAT Result 2025: भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड (IIM Kozhikode) जल्द ही 30 नवंबर 2025 को आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 का रिजल्ट जारी कर सकता है. इससे पहले 17 दिसंबर 2025 को संस्थान की ओर से CAT 2025 की फाइनल आंसर-की जारी की जा चुकी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कैट रिजल्ट कब जारी हो सकता है.

CAT Result 2025 Release Date: कब जारी होगा कैट रिजल्ट?

कैट रिजल्ट आज यानी कि 20 दिसंबर 2025 को जारी किया जा सकता है. हालांकि, ऑफिशियल वेबसाइट पर इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. लेकिन पिछले साल भी रिजल्ट इसी आसपास जारी हुआ था. आइए, जानते हैं कि पिछले साल रिजल्ट (CAT Result 2024 Release Date) कब जारी हुआ था. यहां क्लिक करें.

CAT Result Steps To Download: कैसे चेक करें कैट परीक्षा का रिजल्ट?

कैट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट या स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • CAT रजिस्ट्रेशन के दौरान मिला यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर CAT 2025 का स्कोरकार्ड ओवरऑल और सेक्शन-वाइज अंकों के साथ दिखाई देगा.
  • आगे की एडमिशन प्रक्रिया के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें.

कैट रिजल्ट आने के बाद की प्रक्रिया

कैट परीक्षा में चुने गए कैंडिडेट्स को WAT, पर्सनल इंटरव्यू, और कुछ केस में ग्रुप डिस्कशन के लिए भी बुलाया जाएगा.

CAT Result 2025 Live: स्कोरकार्ड में दी गई जानकारी

उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम

  • सेक्शन-वाइज स्केल्ड स्कोर (VARC, DILR, QA)
  • ओवरऑल स्केल्ड स्कोर
  • पर्सेंटाइल
  • क्वालिफाइंग स्टेटस

यह भी पढ़ें- IIM ही नहीं इन MBA College में एडमिशन के लिए जरूरी है कैट स्कोर, देखें लिस्ट 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >