10 घंटे की पढ़ाई में 100% दिया! कौन हैं दीक्षा गोयल? AIR 1 लाकर रचा इतिहास

CA Final Topper 2026: दीक्षा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वे कभी भी 10 घंटे से ज्यादा पढ़ाती नहीं करती थीं. साथ ही हर महीने दो दिन का ब्रेक लेती थीं. रैंक 1 लाने के लिए उन्होंने बहुत सारे मॉक टेस्ट दिए थे.

CA Final Topper 2026: दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी में हुई सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं. इस बार के रिजल्ट में लड़कियों ने अच्छा परफॉर्म किया है. हरियाणा से आने वाले दीक्षा गोयल ने ऑल इंडिया रैंक-1 लाकर इतिहास रच दिया.

10 घंटे से ज्यादा नहीं पढ़ती थी

दीक्षा हरियाणा के करनाल जिले की रहने वाली है. दीक्षा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वे कभी भी 10 घंटे से ज्यादा पढ़ाती नहीं करती थीं. उन्होंने कहा कि जरूरी ये है कि 10 घंटे की पढ़ाई में अपना 100 प्रतिशत दें. पढ़ाई के दौरान मन को भटकने न दें और कोई दूसरा काम न करें, सिर्फ अपनी पढ़ाई पर फोकस रखें. कड़ी मेहनत के साथ-साथ स्मार्ट वर्क भी करें. अगर आप उन 10 घंटों में पूरी लगन से पढ़ेंगे, तो आपको 14 घंटे या उससे ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

एक महीने में दो दिन का ब्रेक लेती थीं

उन्होंने यह भी बताया कि दिमाग को तरोताजा रखने के लिए वह हर महीने खुद को दो दिन का ब्रेक देती थीं. इन दो दिनों में वे परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताती थीं, बाहर घूमने जाती थीं, शॉपिंग करती थीं या खेलती थीं. ये दो दिन खुद को रिफ्रेश करने के लिए होते थे.

मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस ने की मदद

दीक्षा ने परीक्षा से पहले कई सारे मॉक टेस्ट दिए, जिसने उन्हें स्कोर करने में मदद की. उन्होंने बताया कि उन्हें खुद पर डाउट बहुत था. लेकिन रिवीजन और मॉक टेस्ट ने उन्हें AIR – 1 लाने में मदद की.

देखें सीए परीक्षा का टोटल पास प्रतिशत

CA परीक्षा के ग्रुप I का कुल पास प्रतिशत 21.03% (53,652 में से 11,282 अभ्यर्थी) दर्ज किया गया है, जबकि ग्रुप II का पास प्रतिशत 9.76% (38,169 में से 3,726 अभ्यर्थी) रहा. दोनों ग्रुप को मिलाकर कुल पास प्रतिशत 10.97% (22,293 में से 2,446 अभ्यर्थी) है.

देखें टॉपर्स के नाम

  • AIR 1: दीक्षा गोयल – 486 अंक (81%)
  • AIR 2: अनिरुद्ध गर्ग – 452 अंक (75.33%)
  • AIR 3 (संयुक्त): ऋषभ जैन – 451 अंक (75.17%)
  • AIR 3 (संयुक्त): ध्रुव डेंबला – 451 अंक (75.17%)

कब हुई थी सीए फाइनल परीक्षा?

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, ICAI ने सीए फाइनल जनवरी सत्र 2026 की परीक्षाएं 5 जनवरी से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की थीं. ग्रुप 1 की परीक्षाएं 5, 7 और 9 जनवरी को हुईं, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 11, 13 और 16 जनवरी 2026 को आयोजित की गईं.

यह भी पढ़ें- इस IRS अफसर ने बदल दी पीरियड्स की सोच, 15000 लड़कियों तक पहुंचाए री-यूजेबल पैड्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >