BSTC Result 2024 कि होने वाली है घोषणा, जानें एक्सेक्टेड कप ऑफ
BSTC Result 2024 Soon check expected cut off: परीक्षा आयोजित करने वाला प्राधिकरण परीक्षा समाप्त होने के बाद आधिकारिक राजस्थान बीएसटीसी कट ऑफ पीडीएफ जारी करता है. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, या अगले वर्ष में उपस्थित होने की योजना बना रहे हैं, वे पिछले रुझानों का विश्लेषण करने और तदनुसार अपनी तैयारी रणनीतियों को समायोजित करने के लिए कट ऑफ अंकों की समीक्षा कर सकते हैं.
BSTC Result 2024 Soon: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा अब परीक्षा परिणाम जल्द जारी कि जा सकती है. यहां हम बतानें जा रहे हैं परीक्षा के एक्सपेक्टेड कट ऑफ के बारे में
BSTC DElEd का एक्सपेक्टेड कट ऑफ क्या हो सकता है ?
राजस्थान BSTC कट ऑफ रिजल्ट के साथ ही जारी किया जाएगा. हालाँकि, अपेक्षित कट ऑफ अंकों की समीक्षा करने से आपको परीक्षा में अपने क्वालीफाइंग अवसरों का एक मोटा अंदाजा मिल जाएगा. परीक्षार्थियों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार, हम सभी श्रेणियों के लिए राजस्थान BSTC एक्सपेक्टेड कट ऑफ पेश कर रहे हैं.
पुरुषों के लिए BSTC DElEd का एक्सपेक्टेड कट ऑफ क्या हो सकता है ?
राजस्थान BSTC D.El.Ed परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित कट ऑफ अंक सभी श्रेणियों में 445 से 355 के बीच हैं. यहां देखें पुरुषों के लिए बीएसटीसी कट ऑफ सामान्य: 425 से 445 ओबीसी: 405 से 425 ईडब्ल्यूएस: 395 से 415 एमबीसी: 395 से 415 एससी: 355 से 375 एसटी: 355 से 375
महिलाओं के लिए BSTC DElEd का एक्सपेक्टेड कट ऑफ क्या हो सकता है ?
बीएसटीसी डीएलएड परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए अपेक्षित कट ऑफ 435 से 415 के बीच रहने का अनुमान है, जबकि ओबीसी वर्ग के लिए कट ऑफ अंक 415 से 395 के बीच रहने की उम्मीद है. श्रेणीॉ महिलाओं के लिए अपेक्षित कट ऑफ सामान्य: 415 से 435 ओबीसी: 395 से 415 ईडब्ल्यूएस: 385 से 405 एमबीसी: 385 से 405 एससी: 325 से 345 एसटी: 315 से 335
कैसे चेक कर सकते हैं कट ऑफ ?
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं. होमपेज पर, “बीएसटीसी (BSTC) प्री-डी.एल.एड. परीक्षा (Pre DElEd Exam) कट ऑफ” या “रिजल्ट” का लिंक देखें. कट ऑफ अंक (यदि घोषित किए गए हैं) स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाएंगे. आप इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर सकते हैं.
BSTC 2024 परिणाम कहां चेक कर सकते हैं?
बीएसटीसी (BSTC) 2024 परिणाम इसकी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
BSTC 2024 की काउंसलिंग प्रक्रिया कब शुरू होगी?
बीएसटीसी (BSTC) प्री-डी.एल.एड. परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस शुरू हो जाएगी. इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा.
क्या BSTC 2024 के परिणाम के आधार पर सीधे प्रवेश मिलेगा?
परिणाम घोषित होने के बाद संचालन प्राधिकरण काउंसलिंग की तिथियों और प्रक्रियाओं की घोषणा करेगा. बीएसटीसी (BSTC) परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करना होगा। इसमें उम्मीदवार की रैंक और पसंदीदा कॉलेज विकल्पों के आधार पर सीट का चयन और आवंटन शामिल है.
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.