बिहार जीविका का फाइनल रिजल्ट जारी, brlps.in पर करें चेक

Bihar JEEVIKA Final Result 2026: बिहार जीविका भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- brlps.in पर जाना होगा.

Bihar JEEVIKA Final Result 2026: बिहार जीविका यानी बिहार रूरल लाइवलीहुड्स प्रमोशन सोसाइटी (BRLPS) ने JEEVIKA भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल सभी कैंडिडेट्स अब ऑफिशियल वेबसाइट brlps.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. लंबे समय से फाइनल मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब राहत मिली है.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई 2025 से शुरू हुए थे. आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2025 रखी गई थी और उसी दिन तक फीस जमा करने का मौका भी दिया गया था. परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच हुआ. एडमिट कार्ड 13 नवंबर 2025 को जारी किया गया था.

ऐसे चेक करें Bihar JEEVIKA Final Result 2026

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट brlps.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment या Career सेक्शन में जाएं.
  • यहां “JEEVIKA Result 2026” या “Final Result / Merit List” लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रिजल्ट पेज खुल जाएगा.
  • अगर PDF फाइल खुले तो उसमें अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • अगर लॉगिन मांगा जाए तो रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर सबमिट करें.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

पहले ही आ गई थी आंसर की

एग्जाम के बाद 18 दिसंबर 2025 को आंसर की जारी हुई और 11 फरवरी 2026 को रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध कराई गई. 6 अप्रैल 2026 को रिजल्ट घोषित किया गया और अब 17 अप्रैल 2026 को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया गया है. सबसे पहले CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट हुआ. इसमें सफल होने वाले कैंडिडेट्स को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की गई. सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें: BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, bpsc.bihar.gov.in से करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >