Bihar ITI Result 2024: जारी हुआ बिहार आईटीआई रिजल्ट, जानें कैसे देखें स्कोरकार्ड

Bihar ITI Result 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड के द्वारा बिहार आईटीआई परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है.उम्मीदवार परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

Bihar ITI Result 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने बिहार आईटीआई सीएटी 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं.बीसीईसीईबी ने 25 जून 2024 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार आईटीआई सीएटी रैंक कार्ड 2024 जारी कर दिया है. परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा.उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड और मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.

9 जून को आयोजित हुई थी आईटीआई सीएटी परीक्षा

आईटीआई सीएटी परीक्षा 9 जून, 2024 को आयोजित की गई थी.परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिनांक 28 मई, 2024 को डाउनलोड के लिए जारी कर दिए गए थे.जो छात्र कक्षा 10 की परीक्षा पास कर चुके है वे आईटीआई प्रवेश 2024 के लिए आवेदन करने के लिए एलिजिबल थे.

यह भी पढ़े: Admission Alerts 2024 : सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टूल डिजाइन समेत कई संस्थानों में है प्रवेश का मौका

आईटीआई सीएटी 2024 में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा चयन

आईटीआई प्रोग्राम के लिए छात्रों का चयन बिहार आईटीआई सीएटी 2024 में प्राप्त अंकों के आधार पर होंगे.बिहार आईटीआई परीक्षा बिहार में विभिन्न आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए हर साल आयोजित की जाने वाली एक स्टेट लेवल एंट्रेंस परीक्षा है. इस परीक्षा के माध्यम से छात्र आईटीआई के कई व्यावसायिक ट्रेडों में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर से संबंधित कोर्स कर सकते हैं.

यह भी पढ़े: Bhartiya Aviation recruitment : कस्टमर सर्विसेज एजेंट एवं लोडर/हाउसकीपिंग के 3508 पदों पर करें आवेदन

यह भी पढ़े: JPSC ने किया बड़ा बदलाव, अब ऑनलाइन होगा उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन, जानें क्यों लिया गया यह फैसला

Bihar ITI Result 2024: महत्त्वपूर्ण तिथियां

●आवेदन विंडो – 7 अप्रैल – 5 मई, 2024

●शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 6 मई, 2024

●आवेदन सुधार विंडो – 8-11 मई, 2024

●एडिट कार्ड डाउनलोड-28 मई, 2024

●परीक्षा तिथि- 9 जून, 2024

● परीक्षा परिणाम जारी होने के तिथि- 25 जून, 2024

Bihar ITI Result 2024: यहां देखें रिजल्ट डाउनलोड प्रोसेस

●बीसीईसीईबी की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in को ओपन करें.

●होमपेज पर ‘डाउनलोड’ सेक्शन के अंतर्गत “बिहार आईटीआई सीएटी 2024 परिणाम” लिंक पर क्लिक करें.

●बिहार आईटीआई सीएटी 2024 परिणाम ‘रैंक कार्ड’ डाउनलोड पृष्ठ पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें.

●दिए गए स्थान पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.”शो रैंक” बटन पर क्लिक करें.

●आपका आईटीआई सीएटी रैंक कार्ड, उम्मीदवार के रैंक और अंक के साथ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

●आगे की जरूरत के लिए रैंक कार्ड की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pranav Aditya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >