Bihar Board Result 2026: हर साल लाखों स्टूडेंट्स बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की 10वीं और 12वीं एग्जाम देते हैं और रिजल्ट आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, कई स्टूडेंट्स को यह समझ नहीं आता कि उसे सही तरीके से कैसे चेक करें. ऐसे में पहले से ही रिजल्ट देखने की पूरा प्रोसेस जान लेना बहुत जरूरी है, ताकि रिजल्ट जारी होने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो. आइए जानते हैं कि बिहार बोर्ड रिजल्ट (Bihar Board Result 2026) चेक करने का आसान तरीका क्या है और कैसे चेक करें.
Bihar Board Result 2026 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं.
- होमपेज पर Bihar Board 10th Result या Bihar Board 12th Result लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें.
- सारी डिटेल्स डालकर Submit बटन पर क्लिक करें.
- अब स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
- रिजल्ट को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने से साइट स्लो या बंद हो सकती है. ऐसे में SMS से रिजल्ट चेक करें. इसके लिए बोर्ड द्वारा एक विशेष नंबर जारी किया जाता है, जिस पर रोल नंबर भेजकर रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है.
रिजल्ट चेक करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- एडमिट कार्ड अपने पास रखें.
- रोल नंबर और रोल कोड सही भरें.
- रिजल्ट आने के बाद तुरंत स्क्रीनशॉट या डाउनलोड कर लें.
- वेबसाइट स्लो हो तो कुछ समय बाद फिर कोशिश करें.
रिजल्ट में कौन-कौन सी डिटेल्स होती है?
रिजल्ट में आमतौर पर स्टूडेंट के नाम के अलावा, माता पिता का नाम भी होता है. मार्कशीट में रोल नंबर, रोल कोड, टोटल मार्क्स, डिवीजन (First/ Second/ Third) और पास या फेल स्टेटस जैसी जानकारी होती है.
यह भी पढ़ें: 12वीं में Arts लेने के बाद क्या करें? जानिए बेस्ट करियर ऑप्शन
