घर बैठे लैपटॉप से चेक करें Bihar Board 10th Result, ये है सबसे आसान तरीका

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम आज जारी होने वाला है. BSEB ने X पर ट्वीट के माध्यम से ये जानकारी दी है.

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स में उसे जल्दी देखने की होड़ लग जाती है. कई बार साइबर कैफे जाना मुश्किल होता है या वेबसाइट स्लो हो जाती है. ऐसे में आप घर बैठे अपने लैपटॉप से आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बस आपको सही स्टेप्स पता होने चाहिए.

घर बैठे ऐसे चेक करें रिजल्ट

अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर है, तो आप बिना किसी परेशानी के अपना Bihar Board 10th Result देख सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इंटरनेट और अपने रोल नंबर की जरूरत होगी.

ऐसे देखें लैपटॉपर पर बिहार बोर्ड रिजल्ट

  1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर दिख रहे “Result” या “Matric Result” लिंक पर क्लिक करें
  3. अब Bihar Board 10th Result 2020 के लिंक को ओपन करें
  4. अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें
  5. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

कहां-कहां देख सकते हैं रिजल्ट?

रिजल्ट सिर्फ एक ही वेबसाइट पर नहीं, बल्कि कई ऑफिशियल पोर्टल्स पर जारी किया जाता है. इससे स्टूडेंट्स को आसानी होती है और सर्वर डाउन होने की समस्या कम होती है. बिहार बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए कुछ ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in

इन बातों का रखें ध्यान

रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें
वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए थोड़ा पेशेंस रखें
रिजल्ट आने के बाद उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर सेव कर लें

यह भी पढ़ें- हैंडराइटिंग चेकिंग से इंटरव्यू तक, ऐसे होता है बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >