Bihar Board Result 2025 Topper: बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने वाला है और स्टूडेंट्स बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं. बीते कुछ सालों से लड़कियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और टॉप लिस्ट में अपनी जगह बना रही हैं. ऐसे में रिजल्ट आने से पहले आइए जानते हैं कि पिछले साल के टॉपर्स कौन थे.
Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर
पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में एक साथ तीन टॉपर बने थे. इनमें से दो लड़कियां थीं और एक लड़का. पिछले साल साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने टॉप किया था. तीनों ने 97.8 मार्क्स हासिल किए थे.
साक्षी कुमारी समस्तीपुर की रहने वाली हैं. अंशु कुमारी पश्चिमी चंपारण की रहने वाली हैं. दोनों ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया था. जहां एक तरफ साक्षी कुमारी ने IAS बनने की इच्छा जताई थी. वहीं दूसरी ओर अंशु कुमारी ने डॉक्टर बनने की बात कही थी.
टॉप 10 में लड़कियों का दबदबा
पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का कुल पास प्रतिशत 82.11% रहा था. टॉप 10 में कुल 123 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें 60 लड़कियां और 63 लड़के थे. यह आंकड़ा दिखाता है कि लड़कियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं.
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर
बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. तीनों स्ट्रीम में टॉपर्स में लड़कियों का नाम शामिल रहा.
- आर्ट्स: अंकिता कुमारी और शाकिब शाह (संयुक्त टॉपर, 94.6%)
- साइंस: प्रिया जायसवाल
- कॉमर्स: रोशनी कुमारी
आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी (वैशाली) और शाकिब शाह (बक्सर) ने 473 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया था.
इस साल कब तक आएगा रिजल्ट?
बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी हो चुकी है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मार्च के आखिरी सप्ताह तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है. इस बार 15.12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है.
यह भी पढ़ें- जानिए कब जारी होगा CTET रिजल्ट, देखें पिछले साल का ट्रेंड
