बिहार बोर्ड में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड डिविजन के लिए चाहिए कितने मार्क्स? यहां देखें

Bihar Board 2026: BSEB के नियमों के मुताबिक छात्रों को हर सब्जेक्ट की थ्योरी परीक्षा में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है. वहीं प्रैक्टिकल वाले विषयों में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 40 परसेंट मार्क्स चाहिए.

Bihar Board 2026 Passing Marks: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट को लेक स्टूडेंट्स में उत्सुकता बनी रहती है. रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं और डिवीजन किस आधार पर तय होती है. बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा के लिए स्पष्ट पासिंग नियम तय किए हैं, जिनके अनुसार छात्रों को हर विषय में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है. इसके अलावा कुल प्राप्त अंकों के आधार पर फर्स्ट, सेकंड और थर्ड डिवीजन भी निर्धारित की जाती है.

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार स्टूडेंट को हर सब्जेक्ट की थ्योरी परीक्षा में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होता है. वहीं प्रैक्टिकल विषयों में पास होने के लिए 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है. यदि कोई छात्र इन न्यूनतम अंकों से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे उस सब्जेक्ट में फेल माना जाएगा.

बिहार बोर्ड में डिवीजन का नियम

  • फर्स्ट डिवीजन: कुल 300 या उससे अधिक अंक
  • सेकंड डिवीजन: 225 से 300 अंक के बीच
  • थर्ड डिवीजन: 150 से 225 अंक के बीच
डिवीजनकुल अंक
फर्स्ट डिवीजन300 या उससे अधिक अंक
सेकंड डिवीजन225 से 300 अंक के बीच
थर्ड डिवीजन150 से 225 अंक के बीच

पिछले सालों का प्रदर्शन

पिछले कुछ वर्षों में बिहार बोर्ड का पास प्रतिशत लगातार बेहतर रहा है. साल 2024 में कुल 12,99,684 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11,26,439 छात्र पास हुए थे. उस वर्ष कुल पास प्रतिशत 87.21% रहा था. इससे पहले 2023 में पास प्रतिशत करीब 80.15% दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने का सही तरीका, फर्जी वेबसाइट से सावधान!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >