Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स की टॉपर्स लिस्ट जारी, अदिती कुमारी ने किया टॉप

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का कॉमर्स विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कॉमर्स में लड़कियां लड़कों से आगे निकल गई हैं.

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का कॉमर्स विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है. पटना की अदिती कुमारी ने 480 मार्क्स के साथ टॉप किया है. अदिति ने 96 प्रतिशित हासिल कर के ये सफलता हासिल की है. रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं.

Bihar Board 12th Commerce Toppers List: पहले 10 टॉपर्स की लिस्ट

सीरियल नंबरनामजिलामार्क्सप्रतिशत (%)रैंक
1अदिति कुमारीपटना48096.001
2माही कुमारीपटना47695.202
3निशिका श्रीपटना47595.003
4मानवी कुमारीवैशाली47494.804
5श्रेया कुमारीनवादा47494.804
6वारिशा नौशादपटना47294.405
7हर्षिकापटना47294.40

कैसे चेक करें Bihar Board कॉमर्स रिजल्ट?

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर दिख रहे “Result” या “Intermediate Result” लिंक पर क्लिक करें
  • अब Bihar Board 12th Result 2026 के लिंक को ओपन करें
  • अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

शिक्षा मंत्री ने टॉपर्स को दी बधाई


शिक्षा मंत्री ने कहा कि खुशी की बात है कि इस बार भी बिहार बोर्ड ने भारत में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया. वहीं लड़कियों का परफॉर्मेंस लड़कों से अच्छा रहा. ये दर्शाता है कि बिहार महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है. शिक्षा मंत्री ने टॉपर्स को बधाई दी. कहा कि इस बार बोर्ड परीक्षा में अच्छा नहीं कर पाएं, वे निराश न हों.

कौन हैं अदिती कुमारी?

अदिती कुमारी बिहार के पटना जिले की रहने वाली हैं. उन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है. कुल 480 और 96 प्रतिशत मार्क्स हासिल किया है. अदिती सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की स्टूडेंट हैं. उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल करके इतिहास रच दिया है.


यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2026: आज 1:30 बजे होगा जारी, नाम से ऐसे करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >