Bihar Board 12th Result 2025 OUT: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Bihar Board 12th Result 2025 OUT: बिहार बोर्ड12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEB) की तरफ से कक्षा 12वीं इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

Bihar Board 12th Result 2025 OUT: बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEB) की तरफ से कक्षा 12वीं इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट- results.biharboardonline.com पर जाना होगा. बता दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है.

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से अंकों के साथ-साथ टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत (कुल और लिंग के अनुसार) और अन्य जानकारी बीएसईबी द्वारा घोषित की गई है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने एक औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम की है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

Bihar Board 12th Result 2025 Live Update: बिहार बोर्ड का लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board 12th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘BSEB Class 12th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा-अपना रोल नंबर, रोल कोड और नाम दर्ज करें.
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करने के बाद, आपका बिहार बोर्ड 12 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें.

कम्पार्टमेंटल परीक्षा (Compartmental Exam in Hindi)

जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे कम्पार्टमेंटल परीक्षा देकर अपने परिणाम सुधार सकते हैं- आवेदन तिथि: कम्पार्टमेंटल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक हो सकती है. आवेदन शुल्क: प्रति विषय 150 रुपये का शुल्क निर्धारित है. अन्य शुल्क जैसे परीक्षा शुल्क, स्थानीय लेवी, मार्कशीट शुल्क आदि अतिरिक्त होंगे. कम्पार्टमेंटल परीक्षा की तिथियां अभी घोषित नहीं की गई हैं. परीक्षा मई 2025 में आयोजित होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >