Bihar Board 10th Topper 2025: आरा के दिव्यांश ने बिहार बोर्ड 10वीं में लहराया परचम, मिले 500 में से 484 मार्क्स

Bihar Board 10th Topper 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट दोनों जारी हो गया है. इस लिस्ट में शामिल होने वाले दिव्यांश कुमार की चर्चा हर तरफ हो रही है.

Bihar Board 10th Topper 2025: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट दोनों जारी हो गया है. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाना होगा. बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं में इस साल लड़कों का रिजल्ट ज्यादा शानदार देखा गया है. इस बार टॉप 10 में 7 लड़के हैं.

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के बाद आरा शहर के रहने वाले दिव्यांश कुमार की चर्चा हर तरफ हो रही है. दिव्यांश ने इस परीक्षा में शानदार मार्क्स हासिल करके पूरे बिहार में छठा स्थान हासिल किया है. दिव्यांश को 500 में से 484 मार्क्स प्राप्त हुए हैं.

Bihar Board 10th Topper 2025: कौन हैं दिव्यांश कुमार?

बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने वाले दिव्यांश कुमार आरा के विष्णु नगर नाला रोड के रहने वाले हैं. दिव्यांश कुमार ने बीएसईबी द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में छठा स्थान लाकर भोजपुर का परचम लहराया है।

आरा शहर के एसबी हाई स्कूल का छात्र दिव्यांश कुमार के पिता अशोक कुमार सिंह, डाक जीवन बीमा के एडवाइजर (प्रधान डाकघर, आरा) हैं। वहीं, माता किरण सिंह गृहणी है। उनके मूल रूप से जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के कहथू गांव के रहने वाले है। दो भाइयों में छोटा दिव्यांश कुमार है। बडा भाई रिषव कुमार बीएसी पार्ट-2 का छात्र है।

Bihar Board 10th Pass Percentage: कितना रहा पास प्रतिशत?

बिहार बोर्ड के इस वर्ष के रिजल्ट में कुल 82.11% छात्र पास हुए हैं. इसमें टॉप 10 में 123 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है. बिहार बोर्ड 10वीं में इस साल लड़कों का दबदबा रहा है. टॉप 10 में 7 लड़कों का ही नाम है. वहीं, जिलेवार रिजल्ट की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं में समस्तीपुर जिले से सबसे ज्यादा टॉपर्स रहे हैं. हालांकि, दूसरे नंबर पर नाम जमुई जिले का रहा है.

ये भी पढ़ें: बिहार के ये जिला रहा अव्वल, देखें समस्तीपुर और जमुई का रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >