BBOSE Answer Key Out: बीबॉस परीक्षा के लिए जारी हुआ आंसर की, 19 सितंबर से पहले दर्ज करें आपत्ति

BBOSE Answer Key Out: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण संस्थान (बीबॉस) की द्वितीय माध्यमिक परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी है. इसी के साथ आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो भी ओपन कर दी है. आपत्ति दर्ज करने के लिए 19 सितंबर तक का समय है.

BBOSE Answer Key Out: बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान (बीबॉस) की द्वितीय माध्यमिक परीक्षा (दिसंबर 2024) में पूछे गए 50% वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आंसर की जारी कर दी गई है. आंसर की के संबंध में यदि किसी भी परीक्षार्थी को कोई भी आपत्ति है, तो 19 सितंबर शाम पांच बजे तक समिति की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. 

BBOSE Answer Key: इन वेबसाइट पर देखें आंसर की

आंसर देखने के लिए बीबॉस की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या objmatric.biharboardonline.com पर जाएं. वहीं आंसर की पर आपत्ति जताने के लिए 19 सितंबर तक का समय है. 

Bihar Board: 10वीं के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब नौवीं कक्षा में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राएं 5 अक्टूबर 2025 तक पंजीकरण करा सकेंगे. पहले यह तिथि 15 सितंबर निर्धारित थी.

3 अक्टूबर तक जमा करें शुल्क 

बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, विद्यालयों को पंजीकरण से पहले निर्धारित शुल्क 3 अक्टूबर तक जमा करना होगा. जिन विद्यार्थियों का शुल्क समय पर जमा हो जाएगा, उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अक्टूबर तक पूरा किया जा सकता है. यदि किसी कारणवश शुल्क जमा होने के बावजूद ऑनलाइन पंजीयन छूट जाता है, तो भी छात्रों को 5 अक्टूबर तक मौका मिलेगा.

BSEB 10th Registartion Age Limit: देखें आयु सीमा 

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि पंजीकरण फॉर्म में दी गई जानकारी के आधार पर ही आगे परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे. इसलिए छात्रों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए. 1 मार्च 2013 के बाद जन्मे अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

BSEB Application Fees: आवेदन शुल्क 

  • नियमित विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क: 350 रुपये
  • स्वतंत्र श्रेणी (Private) विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क: 480 रुपये

हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क 

पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर छात्र हेल्पलाइन नंबर 9470247290 या 8146568498 पर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- पटना की इस यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए 23 से शुरू होगी प्रक्रिया, यहां देखें डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >