Raksha Bandhan School Activity ideas: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्यार और राखी बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह बच्चों को प्रेम, सम्मान, जिम्मेदारी और रिश्तों की अहमियत समझाने का भी खूबसूरत मौका है. रक्षाबंधन के मौके पर स्कूल की क्लास, मॉर्निंग असेंबली या एक्टिविटी पीरियड में कई ऐसी गतिविधियां कराई जा सकती हैं, जिनमें बच्चे हिस्सा लें. खास बात यह है कि इन एक्टिविटीज के लिए बहुत ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं होती. आइए जानते हैं ऐसी ही 20 शानदार Raksha Bandhan School Activities, जिन्हें स्कूल में आसानी से कराया जा सकता है.
Best 20 Raksha Bandhan School Activity Ideas: जानिए रक्षाबंधन पर स्कूल में कैसी एक्टिविटी करानी चाहिए
- राखी मेकिंग कॉम्पिटिशन
- राखी थाली डेकोरेशन
- भाई-बहन स्पेशल गेम्स
- रक्षाबंधन Quiz
- रक्षाबंधन पर स्पीच
- राखी ग्रीटिंग कार्ड बनाना
- ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता
- रक्षाबंधन पर कविता पाठ
- फैंसी ड्रेस एक्टिविटी
- रक्षाबंधन पर नाटक
- इको फ्रेंडली राखी मेकिंग
- पेड़-पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाते हुए एक्टिविटी
- रक्षाबंधन सेल्फी कॉर्नर
- राखी एक्सचेंज एक्टिविटी
- कहानी सुनाओ प्रतियोगिता
- रक्षाबंधन थीम पर डांस
- "रक्षा का वादा" शपथ
- रक्षाबंधन पर विशेष असेंबली
- सामुहिक रक्षाबंधन
- Waste में से Best राखी बनने की एक्टिविटी
Must Keep In Mind: इन बातों का जरूर रखें ध्यान
- किसी बच्चे को केवल इसलिए अलग महसूस न कराएं क्योंकि उसका भाई या बहन स्कूल में नहीं पढ़ता.
- राखी और सजावट में सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री को प्राथमिकता दें.
- प्रतियोगिताओं में केवल जीत पर नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी और सहभागिता पर भी बच्चों को प्रोत्साहित करें.
- छोटे बच्चों के लिए एक्टिविटी आसान और कम समय वाली रखें.
- गतिविधियों में सभी बच्चों को समान अवसर दें.
- रक्षाबंधन के संदेश को प्रेम, सम्मान, सहयोग और जिम्मेदारी से जोड़ें.
Note: रक्षाबंधन पर स्कूल में कराई गई छोटी-सी एक्टिविटी भी बच्चों के लिए एक खूबसूरत याद बन सकती है. अगर इसमें मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति, रिश्तों की अहमियत और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश जोड़ दिया जाए, तो यह त्योहार बच्चों के लिए और भी खास बन जाता है.
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन से जुड़े 50 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर, स्कूल असेंबली के लिए काम की
