पटना यूनिवर्सिटी के इन छात्रों को मिलेगा Gold Medal, देखें सभी के नाम

PU Gold Medalist Student List: पटना विश्वविद्यालय की ओर से यूजी के गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों की लिस्ट जारी कर दी गई है. छात्रों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है. कुल 35 छात्र-छात्राएं गोल्ड मेडल पाने के लिए सेलेक्ट किए गए हैं. आइए देखें इनके नाम.

PU Gold Medalist Student List: पटना विश्वविद्यालय की ओर से यूजी के गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों की लिस्ट जारी कर दी गई है. पीयू के विभिन्न विभागों के कुल 35 छात्र-छात्राओं का नाम इस लिस्ट में शामिल है.  विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई लिस्ट में कुल 21 छात्राएं और 14 छात्र शामिल किए गए हैं. 

आपत्ति दर्ज करें 

यूनिवर्सिटी ने गोल्ड मेडलिस्ट के लिए चुने जाने वाले कैंडिडेट्स के नामों की लिस्ट जारी कर दी है. यदि किसी विद्यार्थी को इस सूची पर आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति 25 सितंबर शाम 4 बजे तक विश्वविद्यालय को अनिवार्य रूप से सूचित कर सकता है. 

PU Gold Medalist Student List: यहां देखें सभी छात्रों के नाम

नामविषयकॉलेज
स्वेता कुमारीहिंदीमगध महिला कॉलेज
अमिशा चंद्राइंग्लिशमगध महिला कॉलेज
प्रभात कुमारसंस्कृतपटना कॉलेज
शबाना परवीनउर्दूपटना कॉलेज
मो. अशहरअरबीपटना कॉलेज
अभिलाशा कुमारीफिलॉस्फीमगध महिला कॉलेज
निशा सिंहम्यूजिकमगध महिला कॉलेज
नुपुर सिन्हाइतिहासमगध महिला कॉलेज
अमिशा कुमारी सिंहसोशियोलॉजीमगध महिला कॉलेज
साधनापॉलिटिकल साइंसमगध महिला कॉलेज
सुची कुमारीइकोनॉमिक्सबीएन कॉलेज
अभिनव आनंदसाइकोलॉजीबीएन कॉलेज
खुशी कुमारीजियोग्राफीपटना कॉलेज
अंकित कुमार झाएआईएच एंड आर्कपटना कॉलेज
स्नेहा भारतीहोम साइंसमगध महिला कॉलेज
साक्षी गुप्तागणितमगध महिला कॉलेज
मो. इंतजारस्टैटिस्टिक्सपटना कॉलेज
गुलअफशां आराफिजिक्समगध महिला कॉलेज
एशवर्याकेमिस्ट्रीमगध महिला कॉलेज
रासकी जहांबॉटनीमगध महिला कॉलेज
आयुषी रावतजूलॉजीमगध महिला कॉलेज
शुभम कुमारजियोलॉजीपटना साइंस कॉलेज
श्रुति कुमारीस्टैटिस्टिक्समगध महिला कॉलेज
संस्कृति भदानीकॉमर्सवाणिज्य महाविद्यालय
ऋषिकेष रंजनबायोकेमिस्ट्रीपटना साइंस कॉलेज
अदिती कुमारीबीसीएमगध महिला कॉलेज
प्राक्षी सिंहबीबीएमगध महिला कॉलेज
मृत्युंजय कुमारइनवायरमेंटल साइंसपटना साइंस कॉलेज
रियु बिसवासबीएफईबीएन कॉलेज
ज्योति रंजनबीएमसीपटना कॉलेज
अपराजी बर्माबीएसडब्लयूमगध महिला कॉलेज
विजेता विप्राएजुकेशनवीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज

मार्कशीट के बिना नहीं दर्ज कर पाएंगे आपत्ति 

आपत्ति दर्ज कराते समय संबंधित विद्यार्थी को अपनी मार्कशीट प्रस्तुत करना जरूरी होगा. मार्कशीट के बिना दी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी. तय समय सीमा के बाद सूची को वैध माना जाएगा. 

यह भी पढ़ें- पटना की इस यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए 23 से शुरू होगी प्रक्रिया, यहां देखें डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >