बिना परीक्षा सीधे मिलेगी 1.25 लाख तक की स्कॉलरशिप, जानें PM यशस्वी योजना में कैसे करें अप्लाई

पीएम यशस्वी योजना (2026-27) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका हैं. इस बार बिना किसी प्रवेश परीक्षा के, सीधे 8वीं और 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट से स्टूडेंट्स का चयन होगा. OBC, EBC और DNT कैटेगरी के योग्य स्टूडेंट्स कैसे इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ ले सकते हैं. इस आर्टिकल में इसी के बारे में बताया गया है.

हर टैलेंटेड स्टूडेंट का सपना होता है कि वह बेहतर शिक्षा हासिल कर अपने भविष्य को एक नई उड़ान दे. हमारे देश में आज भी ऐसे कई टैलेंटेड स्टूडेंट्स हैं, जिनमें योग्यता होने के बावजूद परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ जाती है. ऐसे में खराब आर्थिक स्थिति किसी भी बच्चे के सपनों को न तोड़े, इसी उद्देश्य के साथ केंद्र सरकार द्वारा पीएम यशस्वी योजना (PM YASASVI Scheme) चलाई जा रही है. ऐसे में हम यही बताने वाले हैं कि कैसे योग्य स्टूडेंट्स को हर साल 75 हजार से लेकर 1.25 लाख रूपये तक की आर्थिक मदद मिल सकती है.

पीएम यशस्वी योजना के लिए नए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन 1 जून 2026 से ही शुरू हो चुका है. आवेदन करने की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 रखी गई है.

क्या है पीएम यशस्वी योजना?

PM YASASVI Yojana भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक स्कॉलरशिप योजना है. इसका पूरा नाम Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के टैलेंटेड बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के आगे की पढ़ाई जारी रख सकें. आइए जानते हैं कि इस योजना का फायदा क्या है. कौन से स्टूडेंट्स इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह स्कॉलरशिप देश के सभी स्कूलों/कॉलेजों के छात्रों के लिए नहीं है, बल्कि सरकार द्वारा चुने गए कुछ चुनिंदा टॉप क्लास स्कूलों के छात्रों के लिए ही है. यदि आप PM YASASVI Yojana की योग्यता पूरी करते हैं, तो तय समय पर आवेदन कर इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ ले सकते हैं.

योजना के प्रमुख लाभ

इस योजना के माध्यम से योग्य स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई का आर्थिक बोझ कम होता है. इसमें स्कूल लेवल के लिए 75 हजार से लेकर 1 लाख 25 हजार रुपये तक की सहायता राशि मिलती है. हायर एजुकेशन के लिए यह राशि 2 लाख से लेकर 3.72 लाख तक रखी गई है.

इसमें शामिल होने वाले स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए कुछ नियम बनाए गए है जिनकी पूरी डिटेल्स नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं-

PM YASASVI YOJANA Complete Details

कौन कर सकता हैं इस योजना के लिए आवेदन

PM YASASVI Yojana का लाभ लेने के लिए कैडिडेट्स को भारत का नागरिक होना चाहिए. इस योजना के लिए OBC, EBC, DNT यानी De-Notified Tribes आदि कैटेगरी के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. 

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आवेदन के समय निम्न डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ती है.

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो.

आवेदन प्रक्रिया

PM YASASVI Yojana के लिए आवेदन National Scholarship Portal scholarships.gov.in पर ऑनलाइन किए जाते हैं. सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता हैं. फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही सही भरें. इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. अंत में भरे गए डिटेल्स दोबारा वेरीफाई कर आवेदन को फाइनल सबमिट कर दें. आवेदन सबमिट करने के बाद रिसीविंग या प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें: बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन शुरू, देखें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

PM YASASVI Yojana किसके लिए है?

यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर OBC, EBC, DNT कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए है.

PM YASASVI Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन National Scholarship Portal scholarships.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन किया जाता है.

स्कॉलरशिप योजना में कितनी राशि मिलती है?

इस योजना में स्कूल लेवल के लिए 75 हजार से लेकर 1 लाख 25 हजार रूपये जबकि हायर एजुकेशन के लिए यह राशि 2 लाख से लेकर 3.72 लाख तक रखी गई है.

क्या इस बार कोई प्रवेश परीक्षा होगी?

नहीं, अब प्रवेश परीक्षा को समाप्त कर दिया गया है. चयन पूरी तरह से 8वीं और 10वीं के अंकों की मेरिट पर होगा.

क्या आधार कार्ड और बैंक अकाउंट लिंक होना जरूरी है?

हां, स्कॉलरशिप की राशि सीधे बैंक खाते में भेजने के लिए आधार कार्ड का बैंक से सीडेड होना अनिवार्य है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >