One Liner Current Affairs: अगस्त से लेकर आने वाले महीनों में SSC, बैंकिंग, रेलवे, शिक्षक भर्ती और कई राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इंटरनेट पर One Liner Current Affairs PDF डाउनलोड करके तैयारी शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या सिर्फ इन्हें पढ़ लेने से करंट अफेयर्स की तैयारी पूरी हो जाती है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो आइएं यहां आसान भाषा में पूरी बात बताते हैं.
आखिर क्या होता है One Liner Current Affairs?
One Liner Current Affairs का मतलब किसी महत्वपूर्ण घटना, नियुक्ति, पुरस्कार, रिपोर्ट, सरकारी योजना या किसी घटनाक्रम की जानकारी को एक या दो लाइन में बताना होता है. इसका मुख्य उद्देश्य कम समय में जरूरी फैक्ट्स का रिवीजन करना है. यही वजह है कि परीक्षा से पहले अधिकांश अभ्यर्थी इन्हीं नोट्स का सहारा लेते हैं.
ये सबसे बड़ी गलती होती है
कई स्टूडेंट यह मान लेते हैं कि सिर्फ One Liner Current Affairs याद कर लेने से पूरा करंट अफेयर्स तैयार हो जाएगा. जबकि ऐसा नहीं है.
दरअसल, वन लाइनर में केवल फैक्ट्स होते हैं, लेकिन उस घटना की पृष्ठभूमि, महत्व और उससे जुड़े दूसरे पहलुओं की जानकारी नहीं होती. कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सवाल सीधे फैक्ट के बजाय उसके रेफरेंस से भी पूछे जाते हैं. ऐसे में केवल वन लाइनर पढ़ने वाले कैंडिडेट्स को कठिन प्रश्नों में परेशानी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: UPSC CDS OTA का फाइनल रिजल्ट जारी, upsc.gov.in पर करें चेक
ये है सही तरीका
अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले डेली महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को समझने की कोशिश करें. इसके बाद साप्ताहिक या मंथली रिवीजन करें. फिर परीक्षा के बिल्कुल पहले One Liner Current Affairs से दोबारा महत्वपूर्ण तथ्यों को दोबारा दोहरा लें.
इन परीक्षाओं में सबसे ज्यादा काम आते हैं One Liner Notes
SSC, रेलवे, बैंकिंग, स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती और अन्य ऑब्जेक्टिव टाइप की प्रतियोगी परीक्षाओं में One Liner Current Affairs काफी उपयोगी माने जाते हैं. हालांकि इन परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए सिर्फ वन लाइनर पर निर्भर रहने के बजाय नियमित करंट अफेयर्स पढ़ना अधिक फायदेमंद होता है.
ध्यान देने वाली बात
One Liner Current Affairs आपकी तैयारी को आसान और तेज जरूर बनाते हैं, लेकिन इन्हें पूरी तैयारी का ऑप्शन नहीं माना जा सकता. अगर आप पहले विषय को समझेंगे और अंत में वन लाइनर से रिवीजन करेंगे, तो परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना कहीं ज्यादा होगी.
ये भी पढ़ें: पहली बार में क्रैक होगा UPSC मेन्स! NCERT सिलेबस से जुड़े इन सवालों को जरूर पढ़ें
