NIT Patna में हाईएस्ट पैकेज 41.37 LPA, देखें BTech Computer Science की कितनी सीटें

NIT Patna: NIT पटना से कंप्यूटर साइंस (CSE) में बीटेक करने की सोच रहे हैं, तो JEE Main के जरिए एडमिशन प्रोसेस कैसे होता है यहां देख सकते हैं. साथ ही कैटेगरी-वाइज सीट मैट्रिक्स, सेमेस्टर-वाइज फीस स्ट्रक्चर प्लेसमेंट पैकेज की पूरी जानकारी यहां मिलेगी.

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) पटना का कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) विभाग डिजिटल और आईटी सेक्टर की चलेंजेस का सामना करने के लिए स्टूडेंट्स को तैयार कर रहा है. अगर आप भी NIT पटना से BTech इन कंप्यूटर साइंस करके अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो एडमिशन से लेकर फीस और प्लेसमेंट तक की पूरी जानकारी पढ़िए. 

NIT Patna: कैसे मिलेगा एडमिशन?

NIT Patna में अंडरग्रेजुएट (UG) यानी BTech (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) चार साल का प्रोग्राम है. NIT पटना में 4-वर्षीय बी.टेक (CSE) में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को JEE Main एग्जाम पास करना होता है. इसके बाद JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) या CSAB (Central Seat Allocation Board) की सेंट्रल काउंसलिंग प्रोसेस से मेरिट और रैंक के बेसिस पर सीटें अलॉट की जाती हैं.

BTech कंप्यूटर साइंस का सीट मैट्रिक्स

NIT पटना में BTech कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए बिहार (Home State) और अन्य राज्यों (Other States) के स्टूडेंट्स के लिए कुल सीटें 151 हैं. अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग सीटें तय की गई हैं. कैटेगरी वाइज सीटों की डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मधुबनी इंजीनियरिंग कॉलेज में पिच डेक प्रिपरेशन पर कार्यशाला, छात्रों को स्टार्टअप की जानकारी

होम स्टेट कोटा (बिहार)

कैटेगरीजेंडर-न्यूट्रल सीटेंफीमेल-ओनली सीटें
ओपन246
ईडब्ल्यूएस62
एससी102
एसटी41
ओबीसी-एनसीएल164
कुल सीटें6015

अदर स्टेट कोटा (बिहार से बाहर)

कैटेगरीजेंडर-न्यूट्रल सीटेंफीमेल-ओनली सीटें
ओपन237
ईडब्ल्यूएस72
एससी102
एसटी41
ओबीसी-एनसीएल164
कुल सीटें6016

NIT Patna Fee Structure: फीस स्ट्रक्चर (पर सेमेस्टर)

सेमेस्टरट्यूशन फीस (Part A)अन्य व हॉस्टल फीस (Part B)टोटल फीस (Grand Total)
पहला सेमेस्टर (एडमिशन के समय)₹62,500₹94,250₹1,56,750
सेमेस्टर (3rd, 5th, 7th, 9th)₹62,500₹42,050₹1,04,550
सेमेस्टर (2nd, 4th, 6th)₹62,500₹41,250₹1,03,750
लास्ट सेमेस्टर (8th/10th)₹62,500₹45,750₹1,08,250

NIT Patna Placement 2024-2025 

डिस्क्रिप्शन  डेटा 
टोटल  जॉब ऑफर्स505
मैक्स सीटीसी (Max CTC)₹41.37 LPA
एवरेज पैकेज (Avg. CTC)₹9.9 LPA
मिनमम पैकेज (Minimum CTC)₹5.0 LPA

एनआईटी पटना के प्लेसमेंट की बात करें तो यहां हाईएस्ट प्लेसमेंट 41.37 लाख रुपये देखा गया है. यहां सेशन 2024-25 में कुल 505 जॉब ऑफर्स मिले थे. इस बार एवरेज पैकेज 9.9 लाख का था. वहीं, लोएस्ट पैकेज 5 लाख रुपये का था. NIT पटना में Microsoft, Google, Amazon, Adobe, Infosys जैसी टॉप कंपनियों से प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं.

NIT Patna में क्वालिटी एजुकेशन, मॉडर्न लैब इंफ्रास्ट्रक्चर और नेशनल लेवल पर अच्छा प्लेसमेंट रिकॉर्ड देखा गया है. यही वजह है कि NIT पटना का कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट बिहार के साथ साथ देशभर के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की पसंद है. 

ये भी पढ़ें: IT जमशेदपुर में BTech प्लेसमेंट 94.25 लाख का, देखें फीस स्ट्रक्चर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >