NICL Assistant Recruitment 2026: 500 पदों पर भर्ती, छूट न जाए मौका 7 अगस्त तक करें अप्लाई

NICL Assistant Recruitment 2026 में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन की लास्ट डेट नजदीक है. इंटरेस्टेड ग्रेजुएट कैंडिडेट्स 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसके बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी.

NICL Assistant Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इंश्योरेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है. नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) की ओर से 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस जारी है. इंटरेस्टेड और एलीजिबल कैंडिडेट्स 7 अगस्त 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं. लास्ट डेट के बाद किसी भी तरह का एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसे में आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द फॉर्म भर देना बेहतर रहेगा.

NICL Assistant Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

ईवेंट डेट 
ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू18 जुलाई 2026
एप्लीकेशन की लास्ट डेट7 अगस्त 2026
एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट7 अगस्त 2026
फेज-1 (प्रीलिम्स) एग्जाम27 अगस्त 2026
फेज-2 (मेन्स) एग्जाम30 अक्टूबर 2026

NICL Assistant Recruitment 2026: कितनी हैं वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के अलग-अलग राज्यों और यूनियन टेरिटरीज में कुल 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती की जाएगी. कैंडिडेट केवल एक ही राज्य के लिए एप्लीकेशन कर सकते हैं. इसलिए एप्लीकेशन से पहले अपनी एलिजिबिलिटी चेक करें और राज्य का सिलेक्शन ध्यान से करें.

ये भी पढ़ें: National Career Service: बिना किसी फीस के मिलेगी जॉब्स और फ्री ट्रेनिंग, जानें सरकार के इस पोर्टल के बारे में

कौन कर सकता है एप्लीकेशन? जानें एज लिमिट?

इस भर्ती में एप्लीकेशन करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. साथ ही ग्रेजुएशन का रिजल्ट 1 जुलाई 2026 तक जारी हो चुका होना चाहिए.

ऐज लिमिट की बात करे तो एप्लीकेशन करने वाले कैंडिडेट की काम से काम  21 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 30 वर्ष होनी चाहिए. रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार ऐज में छूट मिलेगी.

NICL Assistant Recruitment 2026: एप्लीकेशन फीस

  • SC,ST,PwBD,Ex-Servicemen कैंडिडेट्स : कोई फीस नहीं
  • अन्य सभी कैंडिडेट्स : 850 रुपये

NICL Assistant Recruitment 2026: ऐसे करें एप्लीकेशन

सबसे पहले NICL की ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

Note: एप्लीकेशन की लास्ट डेट 7 अगस्त 2026 है. अगर आप इस भर्ती में इंटरेस्टेड हैं, तो आखिरी समय तक इंतजार न करें. सर्वर पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते एप्लीकेशन पूरा कर लें.

ये भी पढ़ें: CBI अप्रेंटिस का रिजल्ट जारी, 4500 पदों का स्कोरकार्ड करें चेक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >